धार्मिक

राशिफल 26 अप्रैल: बजरंगबली की कृपा से आज इन 4 राशियों के बनेंगे सारे काम, मिलेगी कोई बड़ी सफलता

आज हम आपको मंगलवार 26 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत उत्तम नजर आ रहा है। धन कमाने के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। भविष्य को आर्थिक रूप से आप मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज में किसी नई योजना को लागू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। निवेश के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु शांत रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा पूरा साथ मिलने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी योजनाएं आपके अनुसार होंगी। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धिमानी से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। काम का बोझ कम रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कुछ उचित कार्य होते हुए देखने को मिलेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आपको मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। आज कोई मेहमान शुभ समाचार लेकर आपके घर आ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अजनबी लोगों की बातों में आने से बचना होगा। करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

Related Articles

Back to top button