धार्मिक

राशिफल 28 अप्रैल: इन 3 राशियों का दिन है शुभ फलदायी, बढ़ेगा मान-सम्मान, जीवन में आएंगी खुशियां

आज हम आपको गुरुवार 28 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कामकाज की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज आर्थिक फायदा होने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में कई ऑफर मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में तरक्की के लिए किए गए प्रयास शुभ फल देंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए। अगर आप किसी जगह पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। किसी खास मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। मानसिक रूप से आप बेहद खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनपर ध्यान देना होगा। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना दिख रही है। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को करियर में नए आयाम खोजने होंगे। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए ठीक नजर आ रहा है लेकिन आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। शारीरिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे। किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से कार्यों में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार बढ़ाने के नए रस्ते आपको प्राप्त हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आज आपकी मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दीजिए। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। परिवार और मित्रों के सहयोग की वजह से आपका मन बेहद खुश रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। मन की शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर कोई पुराना वाद विवाद चल रहा है, तो वह खत्म हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कुछ कामों में आपसे गलती हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं। उसके साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। बुरी संगति से बचकर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। कामकाज पर फोकस बनाए रखें। आप मेहनत करेंगे, तो उसका परिणाम आपको जरूर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आपको कुछ बेचैन कर सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button