धार्मिक

राशिफल 29 अप्रैल: आज इन 5 राशियों के भाग्य के सितारे रहेंगे मजबूत, मेहनत का मिलेगा दोगुना फल

आज हम आपको शुक्रवार 29 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बिजनेस में मुनाफा बढ़ने के योग हैं। आप बिजनेस करने के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का दोगुना फल मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप निरंतर कोशिश करते रहें, आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं अ.चानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपकी तरक्की देख जलन की भावना रख सकते हैं। आपको उनकी परवाह नहीं करनी चाहिए। आप लगातार मेहनत जारी रखें। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को पैसों के लेनदेन में घाटा होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहकर आपको काम करना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। आप पानी अधिक से अधिक पिएं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप खाली समय का सदुपयोग कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, आपकी बातों से सहमत होंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिए अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर आपको फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी बात को लेकर आपका मन उदास रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अधिक चिंता लेने से बचना होगा। आप कामकाज पर ध्यान लगाएं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। व्यापार में काफी समय से आपका धन रुका हुआ है, तो वह आज प्राप्त होने वाला है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पहले किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में सफलता मिलेगी लेकिन आप कोई भी जोखिम ना उठाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से हृदय रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। दवा और परहेज नियमित करें। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। बिजली कारोबारी मुनाफा कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपकी प्रशंसा सुनकर विरोधी और ईर्ष्या करने वाले बढ़ेंगे, उन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कार्य क्षेत्र में आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे, इससे आपको अच्छा रिजल्ट बहुत ही जल्द प्राप्त होगा। व्यापार में पिछले दिनों की गई प्लानिंग में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। कारोबार करने वालों को लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ वक्त व्यतीत करके आपको बहुत खुशी होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Related Articles

Back to top button