‘बिग बॉस’ फेम दीपक ठाकुर पर बाढ़ का कहर, इन सितारों से लगाई मदद की गुहार

देशभर कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लड़ रहा है। जिसका कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर पर बाढ़ का कहर आ बरपा है। दरअसल, इन दिनों बिहार के कई इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों का घर पानी-पानी हो चुका है। जिसके बाद बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर ने सोनू सूद के साथ-साथ कई और बड़े फिल्मी सितारों से मदद की गुहार लगाई है।
बाढ़ में फंसा बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर-
कोरोना महामारी के बीच बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर बाढ़ में फंस चुके हैं। दरअसल, बिहार में रह रहे दीपक ठाकुर के साथ-साथ उनका गांव बाढ़ के कारण पानी से भर चुका है। जिसके बाद हर घर पानी-पानी ही नजर आ रहा है। बाढ़ के कारण बिहार के कई इलाकों पर बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण पूरे गांव को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के गांव में बाढ़ की स्थिति के बारे में बताते हुए दीपक ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस बाढ़ की स्थिति में दीपक ठाकुर लोगों की मदद करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सितारों से लगाई मदद की गुहार-
इसी के साथ उन्होंने अपने गांव की मदद के लिए प्रधामनंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के अलावा कई बड़े फिल्मी सितारों से मदद की गुहार लगाई है। जिसमें अभिनेता सलमान खान, सोनू सूद समेत कई सितारों से मदद मांगते हुए उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखते हुए कहा- ‘इस आपदा में हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक-एक दाने को तरस रहे हैं। सब कुछ तबाह हो गया है, हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है, कृपया सब लोग सहयोग करिए।’ लेकिन अब देखना होगा कि इस वीडियो के जरिए कितने स्टार्स दीपक ठाकुर की मदद के लिए आगे आएंगे।
इस वीडियो ने दीपक ठाकुर ने खासकर बॉलीवुड अभिनेता मीका सिंह, मनोज बाजपेयी, मनोज तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, सलमान खान और सोनू सूद से मदद की मांग की साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह को भी टैग किया है। बता दें कि इस कोरोना महामारी के बीच पहले ही कई स्टार आम लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेता सोनू सूद सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। अभिनेता सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को ना सिर्फ उनके घर पहुंचाया बल्कि कई बोरोजगार लोगों के लिए रोजगार का साधन भी बने।
इसी के साथ हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने 30 जुलाई अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगवाया। सोनू सूद हर संभव कोशिश कर गरीब लोगों की मदद करते आ रहे हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले इस काम की ना सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स तारीफ कर रहे हैं।