विशेष

सेकंड हैंड 20 हजार की अलमारी खरीदी … खोली तो अंदर निकले सवा करोड़ के नोट, सीधे पहुंचे थाने

अगर आपसे पूछा जाए कि कभी आपने कोई सेकंड हैंड चीज खरीदी है, तो कई लोगों का जवाब हां हो सकता है। फिर आपसे पूछें कि कभी सेकंड हैंड चीज में पैसे मिले हैं तो शायद ही कोई हां कहेगा। मगर एक किस्मतवाला ऐसा भी है जिसके साथ ऐसा हो गया। उसने पुरानी अलमारी खरीदी थी जो वो घर लेकर आया था।

हैरानी की बात है कि जैसे ही उसने इस अलमारी को खोला, अंदर से सवा करोड़ रुपये निकल आए। इतने सारे रुपयों को देखकर अलमारी खरीददार भी हैरान रह गया। हालांकि ईमानदारी भी बड़ी चीज होती है। जो ईमानदार है उसका ईमान एक रुपये हो या एक करोड़ रुपये, कभी डिगता नहीं है। इसका उदाहरण भी उस शख्स ने पेश किया।

जर्मनी से सामने आया दिलचस्प मामला

आज का दौर ऐसा है जहां लोग अपना हिस्सा तो रखते ही हैं, दूसरे का हिस्सा मारने की फिराक में भी रहते हैं। दूसरों की परवाह करना तो अब लोगों ने जैसे छोड़ ही दिया है। आज के दौर में रुपया पैसा हर रिश्ते से बड़ा हो गया है। फिर भी अभी दुनिया में ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिनका ईमान अब तक जिंदा है।

जर्मनी में रहने वाले 50 वर्षीय थॉमन हेलर उन्हीं ईमानदार लोगों में से एक हैं। वो यहां के बिटरफेल्ड में निवास करते हैं। उन्होंने एक सेंकड हैंड अलमारी खरीदी थी जो किचन में रखने के काम आती है। ऑनलाइन खरीदी गई इस अलमारी को उनके घर तक डिलीवर भी कर दिया गया। उन्होंने अब तक इस अलमारी को खोला नहीं था।

20 हजार की अलमारी, अंदर निकले सवा करोड़ के नोट

थॉमस ने ईबे वेबसाइट से अलमारी खरीदी थी। इसके लिए उनको करीब 20 हजार रुपये चुकाने पड़े थे। जब वो अलमारी को घर में असेंबल कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक सीक्रेट कोने पर पड़ी। उन्होंने दराज के कोने में झांककर देखा तो वहां नोट भरे हुए थे। उन्होंने नोट बाहर निकाले तो करीब सवा करोड़ के नोट निकले।

20 हजार की अलमारी में सवा करोड़ के नोट मिलने के बाद वो हैरान रह गए। उनकी समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर अलमारी में इतना सारा कैश कौन रख सकता है। वो इतना रुपया देखने के बाद बेचैन हो गए। फिर उन्होंने अलमारी की छानबीन की तो अंदर से कई पुराने बिल भी मिले। इसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया।

सीधे पहुंचे थाने, ईमानदारी से पुलिस भी हैरान

करोड़ों रुपये के नोट भी थॉमस का ईमान नहीं डिगा सके। वो फौरन ही पूरा माल लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिसवाले भी उनकी ईमानदारी देखकर हैरत में पड़ गए। इसके बाद जब अलमारी बेचने वाले का पता लगाया गया तो उसने भी कहा कि कैश उसका नहीं है।

उसने बताया कि ये उसके दादा-दादी की पुरानी अलमारी थी जिसको उसने बेच दिया था। फिर पुलिस को पैसों के असली मालिक का पता लगा। ये पैसा 91 वर्षीय महिला का था। उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वो अपने बचे हुए दिन रिटायरमेंट होम में गुजार रही थी। थॉमस को ईमानदारी के रूप में साढ़े 3 लाख रुपये दिए गए।

Related Articles

Back to top button