तपते रेगिस्तान में बुजुर्ग को कंधे पर उठा 5KM चली लेडी कांस्टेबल, Video देख दिल से करोगे सलाम
तपते रेगिस्तान में गर्मी से चक्कर खाकर गिर गई 86 साल की बुजुर्ग, कंधे पर उठा 5KM चली लेडी कांस्टेबल

पुलिस की नौकरी सबसे चुनौतीपूर्ण होती है। वे दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। इन्हें न दिवाली-होली की छुट्टी मिलती है और न ही दो पल का आराम। इन्हें लगातार एक्टिव रहना पड़ता है। इसके बावजूद वे अपनी ड्यूटी के अलावा समाजसेवा के काम भी बढ़-चढ़ के करते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खूबसूरत तस्वीर को ही ले लीजिए।
बुजुर्ग को कंधे पर लेकर निकली महिला पुलिसकर्मी
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तपती दोपहर का नजारा है। एक महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर एक बुजुर्ग महिला लदी हुई है। ये महिला पुलिसकर्मी इस बुजुर्ग महिला को कहीं ले जाती हुई दिखाई दे रही है। जब लोगों को इस तस्वीर के पीछे की सच्चा पता चली तो उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
दरअसल तस्वीर में दिखाई दे रही बुजुर्ग महिला करीब 86 साल की है। वह कच्छ के रेगिस्तान में गर्मी से बेहोश हो गई थी। ऐसे में वर्षा परमार नाम की 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल फरिश्ता बनकर सामने आई। वह तपती धूप और भीषण गर्मी में बुजुर्ग को उठा पैदल चली। महिला कांस्टेबल ने आग की तरह सुलगती जमीन पर बुजुर्ग महिला को उठाकर पूरे 5KM का सफर तय किया।
IAS ने शेयर की तस्वीर
महिला कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को ऐसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जहां इस बुजुर्ग महिला का इलाज हो सके। यह पूरा मामला गुजरात के कच्छ का है। इस खूबसूरत तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – गुजरात की एक महिला कांस्टेबल वर्षा परमार ने कच्छ में 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारण पीठ पर उठाया और तपते रण में 5 किलोमीटर चलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
गुजरात की एक महिला कांस्टेबल वर्षा परमार ने कच्छ में 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारण पीठ पर उठाया और तपते रण में 5 किलोमीटर चलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया.❤️ pic.twitter.com/6yBResR7DP
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 26, 2022
आईएएस ने इस कैप्शन के अलावा एक हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं गुजरात पुलिस ने इस घटना का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
ગુજરાત પોલીસનું ગૌરવ: ૮૬ વર્ષના વૃદ્ધાને પ્રાથમિક સારવાર આપી ખભે ઊંચકી ૫ કિમી ધોમધખતા તાપમાં ચાલીને માનવસેવાનું ઉત્કૃષ્ઠ ઉદાહરણ પૂર્ણ પાડતા કચ્છ (પૂર્વ) જિલ્લાના મહિલા પોલીસ કોન્સ્ટેબલ વર્ષા પરમાર#KhakhiTaneSalaamChe #helpingpeople #Fitness #Sensitivity #Service #GujaratPolice pic.twitter.com/ukBtmr8ph4
— Gujarat Police (@GujaratPolice) April 23, 2022
देखें लोगों के रिएक्शन
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग भी महिला पुलिसकर्मी की तारीफ करने लगे। एक यूजर ने लिखा ‘दिल छू लेने वाला नजारा।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘महिला पुलिसकर्मी को दिल से सलाम।’ फिर एक कमेन्ट आता है ‘ऐसे पुलिसकर्मियों की वजह से ही जनता खुद को सेफ फ़ील करती है।’ बस इसी तरह के कुछ और भी कमेंट्स आए।
वर्षा परमार को भगवान और शक्ति दे, उनका ये जज्बा बना रहे।
— Sanjay Kumar (@KumarSanjaykum) April 27, 2022
अभी यही constable छुट्टी माँग लेगी तो अफसर की नानी मर जायेगी, यही constable के लिए ज्यादातर थानों मे वॉशरूम तक की सुविधा नहीं होगी स्वच्छ और अस्वच्छ की तो बात ही अलग है। इनकी बहादुरी मेहनत सबको दिख जाती है पर समस्याएं कहाँ दिखेगी!! जिगरा ही नहीं किसी के
— Shashank Tiwari (@Shashan19821222) April 27, 2022
Salute 🫡 Respect Gratitude Courage Humane 🙏
— Amandeep Kaur (@Amandee44169013) April 27, 2022
इस महिला पुलिसकर्मी से आप भी प्रेरणा लें। जरूरतमंदों की मदद को आगे आए। इसी तरह ये देश स्वर्ग बन जाएगा।