
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स मौजूद हैं जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। यही नहीँ बल्कि एक ही फिल्म में साथ काम करना तो दूर जब ये स्टार्स एक-दूसरे के अचानक आमने-सामने भी आ जाएं तो अपना मुंह फेर लेते हैं। उन्हीं में से ये हैं कुछ चुनिंदा स्टार्स।
हिन्दी सिनेमा जगत में कई स्टार्स के बीच आपने छोटी-मोटी नोक-झोक की खबरें तो सुनी ही होंगी। लेकिन उनमें से कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके बीच सिर्फ मामूली नहीं बल्कि वो छोटी-मोटी नोक झोक बड़ा गुस्सा बनकर झलकता है। इस लिस्ट में सलमान खान ना आएं ऐसा हो नहीं सकता। सलमान खान इंडस्ट्री के वो स्टार्स हैं जिन्होंने अपने गुस्से और नाराजगी को हमेशा पब्लिकली शो भी किया है। तो आइए आप भी जानिए सलमान के अलावा कौन है इस लिस्ट में शामिल।
सलमान खान औरअरिजीत सिंह-
अगर बात बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह की करें तो दोनों के बीच की तकरार किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। हैरानी की बात तो यह है कि सलमान पब्लिकली भी अरिजीत सिंह के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।
ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान-
इसके अलावा अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान के बीच के अफेयर की खबरें भला किस से छिपी हैं। दोनों एक-दूसरे को कई साल तक डेट करने का बाद हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। अब दोनों के बीच ना प्यार और ना ही दोस्ती है। आलम तो यह है कि एक-दूसरे के सामने आने से दोनों ही असहज हो जाते हैं।
करीना कपूर खान और बॉबी देओल-
अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता बॉबी देओल के बीच भी ऐसी ही अनबन है। दरअसल, जब मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली फिल्म ‘जब वी मेट’ में बॉबी देओल को कास्ट कर रहे थे। उस वक्त करीना कपूर ने बॉबी की जगह शाहिद कपूर को वो किरदार दिलवा दिया, जिसके बाद बॉबी देओल और करीना कपूर के बीच का रिश्ता खराब हो गया।
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय-
बॉलीवुड के भाईजान कहलाए जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को भला आप कैसे भूल सकते हैं। इन दोनों के बीच का विवाद बहुत लंबे समय तक चला। जिसका खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय द्वारा किया गया था। ऐश्वर्या रॉय संग सलमान को विवेक ओबेरॉय का होना बिल्कुल भी गवारा नहीं था। इस कारण विवेक और सलमान भी दुश्मन बन गए। विवेक ओबेरॉय संग ऐश्वर्या की नजदीकियां उस वक्त बढ़ने लगीं थीं जब सलमान संग ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था। सलमान खान उस वक्त इतना ज्यादा गुस्से में थे कि उन्होंने विवेक को फोन कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। सलमान खान के कारण ही कहीं-ना-कहीं विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर भी प्रभावित हुआ।
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु-
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। एक रोज आलम यह था कि दोनों एक-दूसरे बेहद अच्छे दोस्त थें। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन फिर दोनों का ब्रेक-अप हो गया।