बॉलीवुड

35 साल की हुईं रश्मि देसाई, कभी भोजपुरी फिल्मों में करती थी काम, जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में जानी-मानी अदाकाराओं में से एक रश्मि देसाई का भी नाम शामिल है। रश्मि देसाई अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रश्मि देसाई का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है। यह अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। रश्मि देसाई ने अपनी मेहनत से जो मुकाम आज हासिल किया है, वह आम अभिनेत्रियों के लिए बहुत ज्यादा कठिन हो जाता है। आज हम आपको इनके जन्मदिन के अवसर पर इनसे जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 को हुआ था। यह असम में जन्मी थीं। इनके पिताजी का नाम अजय देसाई है और इनकी माता जी का नाम रसीला देसाई था। बचपन में ही रश्मि देसाई के पिताजी इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। रश्मि देसाई की माता एक शिक्षक थीं और उन्होंने ही इनको पाल पोस कर बड़ा किया है।

रश्मि देसाई ने अपने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के नर्सी मूंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरी की है, जिसमें उन्होंने डिप्लोमा हासिल किया है। रश्मि देसाई को शुरुआत से ही एक्टिंग में बेहद रूचि थी। उन्होंने यह सोच लिया था कि वह अपना कैरियर एक्टिंग में ही बनाएंगी। रश्मि देसाई ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2002 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असमिया फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा किरदार था, जिसकी वजह से रश्मि देसाई को कुछ खास नोटिस नहीं किया गया था।

रश्मि देसाई को जब हिंदी फिल्मों में खास पहचान नहीं मिली तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की तरफ अपना रुख मोड़ लिया और इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। देखते ही देखते यह भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। आपको बता दें कि रश्मि देसाई असमिया फिल्म के अलावा मणिपुरी और बंगाली सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रश्मि देसाई ने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। इसके बाद यह टीवी टीवी इंडस्ट्री में आई थीं। शुरुआती दौर में तो उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई लेकिन टेलीविजन की दुनिया में उन्हें अपार सफलता कलर पर प्रसारित होने वाले सीरियल “उतरन” से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने तपस्या रघुवीर प्रताप राठौर का एक अहम किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में रश्मि देसाई ने एक नकारात्मक भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

रश्मि देसाई अपने तपस्या के किरदार से लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगी थीं। आपको बता दें कि रश्मि देसाई ने धारावाहिक उतरन के अलावा परी हूं मैं, कॉमेडी सर्कस, जरा नचके दिखा, क्राइम पेट्रोल, खतरों के खिलाड़ी, अधूरी कहानी हमारी, नच बलिए, इश्क का रंग सफेद, झलक दिखला जा जैसे कई सीरियल और रियल्टी शोज में नजर आ चुकी हैं।

अगर हम रश्मि देसाई के निजी जीवन की बात करें तो वर्ष 2012 में धारावाहिक उतरन के को-स्टार नंदीश संधू से उन्होंने विवाह किया था लेकिन इनकी शादी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। महज 1 साल के बाद ही इन दोनों में अनबन शुरू हो गई थी और 4 साल में इनकी शादी का रिश्ता टूट गया था। रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। उस दौरान उनका नाम अरहान खान से भी जुड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था लेकिन जैसे ही बिग बॉस के घर से बाहर निकले, रश्मि देसाई ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

Related Articles

Back to top button