धार्मिक

राशिफल 30 अप्रैल: आज इन 3 राशियों पर शनिदेव की रहेगी खास कृपा, सारे सपने होंगे सच

आज हम आपको शनिवार 30 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 30 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आर्थिक फायदा होने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने कामकाज में तेजी से सफलता हासिल करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर की जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा फायदा देगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का साथ मिलेगा। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करना होगा। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के लिए मौके मिल सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार आपको नतीजा मिलेगा। कारोबार में ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। ऑफिस में कुछ स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के योग हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। संतान को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार बढ़ाने के नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से दिन आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी मेहनत से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बेहद खुश रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराना अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। मन की शांति बनी रहेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको आज सभी कामों की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बुरी संगति से बचकर रहें। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सेहत पहले से अच्छी नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत पक्की है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कामकाज के सिलसिले में आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। गर्भवती महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button