स्वास्थ्य

सोनाली फोगाट ने इस वजह से छोड़ दी दुनिया, महिलाएं इन लक्षणों पर जरूर दें ध्यान

टेलीविजन का सबसे मशहूर और विवादित शो “बिग बॉस-14” में नजर आईं कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता, टिकटोक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गईं हैं। सोनाली फोगाट की मृत्यु 42 साल की उम्र में हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि सोनाली फायदा की हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से जान चली गई है। बता दें सोनाली फोगाट अपने पीछे बेटी यशोधरा फोगाट को पीछे छोड़ गई हैं।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के निधन के बाद उनकी बेटी यशोधरा अनाथ हो गई हैं, क्योंकि 2016 में यशोधरा के पिता यानी कि सोनाली फोगाट के प्रति की भी रहस्यमई हालत में फार्म हाउस में मृत्यु हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाली फोगाट को अचानक सीने में दर्द उठने लगा था, जिसके बाद उन्हें गोवा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके निधन की खबर सामने आई। सोनाली फोगाट के निधन से राजनीति और मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

आपको बता दें कि आजकल के समय में हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं कई डॉक्टर ऐसे हैं, जो अच्छी लाइफस्टाइल जीने की सलाह देते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से महिलाओं को खुद की लाइफस्टाइल कैसे बेहतर बनाना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

महिलाओं में हार्ट अटैक होने के कारण

आजकल के समय में महिलाएं कामकाजी हो गई हैं। महिलाओं को ऑफिस जाना होता है, जिसकी वजह से वह अपने स्वास्थ्य पर ठीक प्रकार से ध्यान नहीं देती हैं। दिन भर सेहतमंद खाने की अपेक्षा कम होती है। वहीं कम उम्र में ही महिलाएं भी डायबिटीज, थायराइड, डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को भी हार्ट अटैक के खतरे की संभावना अधिक रहती है।

इस उम्र में होता है ज्यादा खतरा

महिलाओं को अपने कामकाज के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। महिलाएं चाहें कितनी भी व्यस्त हों परंतु उसके बावजूद भी योग, जिम, साइकिलिंग और वाकिंग जैसे व्यायाम करने पर जोर देना चाहिए, क्योंकि दिल की बीमारी की चपेट में ज्यादातर महिलाएं ही आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो दिल के दौरे का सबसे ज्यादा खतरा 65 साल की महिलाओं को होता है।

हार्ट अटैक के लक्षण

1. अगर सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।

2. अगर दोनों बाजुओं में जोरों का दर्द एहसास है. तो यह हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं।

3. वहीं खूब पसीना आना भी हार्ट अटैक के लक्षण माना जाता है।

4. कम काम करने के बावजूद भी सांस फूलना और थकावट महसूस होना हार्ट अटैक के लक्षण माने जाते हैं।

5. सीढ़ी चढ़ने पर सांस लेने में दिक्कत होती है, तो यह भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।

6. सुबह के समय बिस्तर से उठते ही चक्कर आना या रह-रह कर चक्कर आना भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

7. गर्दन से लेकर ऊपरी पेट तक परेशानी का होना हार्ट अटैक का लक्षण माना जाता है।

Related Articles

Back to top button