अजब ग़जब

यहाँ मां की मौजूदगी में लड़की मनाती है अपनी सुहागरात, सुबह माँ बताती है रात की कहानी

शादी का बंधन बहुत पवित्र होता है। हर किसी की शादी की ख्वाइश होती है। जब लड़का और लड़की की शादी होने वाली होती है, तो दोनों के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं। चाहे महिला हो या पुरुष, दोनों ही अपनी शादी को लेकर पहले से ही कई सपने संजोय रखते हैं। शादी के बाद लड़का-लड़की अपने जीवन की नई शुरुआत करते हैं। शादी होने के बाद नवविवाहित जोड़े अपनी सुहागरात को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड होते हैं।

किसी भी कपल की जिंदगी का सबसे खूबसूरत और अपेक्षित पल शादी के बाद सुहागरात का होता है। हर कोई शादी के बाद अपनी सुहागरात को खास बनाने का प्रयास करता है। वहीं देश-दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग प्रकार के रीति-रिवाज बनाए गए हैं, जिनमें से ऐसे कई रीति रिवाज होते हैं जिन पर भरोसा कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसी दुनिया में बहुत जगह हैं जहां पर सुहागरात से जुड़ी हुई अलग और अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है।

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जगह की परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। यहां पर ऐसी अजीब परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सुहागरात में नवविवाहित जोड़े के साथ लड़की की मां सोती है। जी हां, यहाँ शादी से जुड़ी एक बेहद विचित्र मान्यता है, जो सभी को हैरान कर देती है।

सुहागरात पर दुल्हन की मां उसके और दूल्हे के साथ सोती है

दरअसल, आज हम आपको जिस जगह के बारे में बता रहे हैं यह अफ्रीका है। अफ्रीका महाद्वीप अपने आप में एक अलग ही दुनिया है। यहां का वन्य जीवन हो या जनजातीय जीवन, सब कुछ अलग, अनूठा और अद्भुत है। यहां पर आज भी कई ऐसी अजीबोगरीब रीति रिवाज और विचित्र मान्यताएं चलन हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम है।

यहां पर शादी से जुड़ी हुई एक विचित्र मान्यता है, जिसे जानकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। जहां समय के साथ-साथ परंपरा में बदलाव आ रहे हैं, वहीं यहां के लोग अभी भी सालों पुरानी परंपराओं को जी रहे हैं। यहां पर सुहागरात से जुड़ा हुआ एक नियम है। यहां पर सुहागरात के समय दुल्हन और दूल्हे के साथ दुल्हन की मां सोती है।

आप सभी लोगों को इस अजीब परंपरा के बारे में जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी। furtherafrica.com में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सुहागरात पर दमाद की सासू मां कमरे में साथ रहती और सोती है। मान लीजिए सासू मां नहीं होती है तो ऐसे में परिवार या आस पड़ोस की किसी अन्य बुजुर्ग महिला को वहां पर जरूर भेजा जाता है।

बता दें कि ऐसा होने के पीछे की यह मान्यता है कि पहली रात को मां या फिर बुजुर्ग महिला कपल को खुशहाल वैवाहिक जीवन की सीख देती है। मां, दुल्हन को यह बताती है कि उसे रात में क्या करना है।

अगली सुबह देनी पड़ती है गवाही

सुहागरात पर जो महिला दूल्हा और दुल्हन के साथ कमरे में रहती है वह अगली सुबह परिवार के बाकी सदस्यों को इस बात की पुष्टि करते हुए बताती है कि रात में सब कुछ ठीक रहा। दरअसल, इस मेंटर की मौजूदगी को यहां शर्म से नहीं बल्कि उस रस्म से जोड़कर देखा जाता है, जिसका पालन आज भी हो रहा है।

इस तरह से मान लिया जाता है कि नवविवाहित जोड़े ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छी तरह से कर ली है। इस अजीब परंपरा को निभाने के पीछे की वजह यह मानी जाती है कि ऐसा करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्रेम बढ़ता है और उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बेहतर तरीके से चलती है।

Related Articles

Back to top button