धार्मिक

राहु की बदलने वाली है चाल, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसको रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह को अशुभ ग्रह किस श्रेणी में रखा गया है। राहु ग्रह का कोई वास्तविक आकार नहीं होता है। यह एक छाया ग्रह है। यदि इसका किसी व्यक्ति की कुंडली में अशुभ प्रभाव है तो जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। राहु की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति का जीवन बहुत कठिन हो जाता है। आपको बता दें कि कोई भी ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है, बल्कि इससे मिलने वाला फल शुभ और अशुभ होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं।

आपको बता दें कि राहु ग्रह अगले महीने यानी 23 सितंबर को अपनी चाल बदलने वाला है। यह मिथुन राशि से वृषभ राशि में गोचर करेगा। इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर राहु का परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा असर डालेगा? किसके जीवन में खुशियां आएंगीं? किसको सावधान रहने की जरूरत है? जानिए अपनी राशि पर राहु के परिवर्तन का प्रभाव।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को राहु के गोचर की वजह से शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपको कई क्षेत्रों में शानदार नतीजे मिलने की संभावना बन रही है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जिंदगी में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। घर-परिवार में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के आर्थिक जीवन पर राहु प्रभाव डालने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। धन के लेनदेन से आपको बचने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप किसी भी लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर राहु प्रभाव डालेगा। आपको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको फैसला लेने में कठिनाई होगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी बात को लेकर आपके मन में भय बना रहेगा। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है परंतु आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक धन खर्च हो सकता है। इस राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यस्थल की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगीं। बड़े अधिकारी आपका सहयोग दे सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु का गोचर होना शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। राहु के शुभ प्रभाव की वजह से कार्य क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। आप अपनी योजनाओं के अनुसार अपने कार्य सिद्ध करेंगे। आपको व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलना जुलना हो सकता है। जीवन साथी से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आप अपना जीवन आनंदित व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज में धैर्य से काम लें। कार्य क्षेत्र में बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि अधिक रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में काफी हद तक तालमेल बने रहेंगे, परंतु आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। इस राशि वाले लोगों के ऊपर राहु की पैनी नजर रहने वाली है। जिसकी वजह से आपकी किस्मत प्रभावित होगी। किस्मत के सितारे कमजोर रहेंगे। कई मामलों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप हर चुनौती के लिए तैयार रहें। आप किसी भी नए कार्य में हाथ आजमाने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को राहु के परिवर्तन की वजह से छात्रों को अधिक फायदा मिलेगा। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले लोगों को बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। इस राशि के लोगों को पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आपको हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को राहु की राशि परिवर्तन की वजह से व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेष रूप से यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं तो आपको अधिक फायदा नहीं मिलेगा। आप व्यापार के क्षेत्र में कोई भी बदलाव ना करें। आपकी लव लाइफ काफी कठिन रहेगी। लव पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को राहु के गोचर की वजह से कर्जो में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आर्थिक फैसले लेते समय आप सोच-विचार अवश्य कीजिए। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभाल कर रहें। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। घर-परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस होगी। प्रेम जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको राहु की राशि परिवर्तन की वजह से काफी संभलकर रहना होगा। खासतौर से आप आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दीजिए। व्यापार में भागीदारों की वजह से आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सुख-साधनों में कमी आएगी। कामकाज में धैर्य रखने की जरूरत है। आप जोश में आकर कोई भी कार्य ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को हानि का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button