अजब ग़जब

दूल्हे ने भेजा 10000 का लहंगा, दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बोली- सस्ता है, मेरे स्टैन्डर्ड का नहीं..

शादी वैसे तो लड़का और लड़की दोनों के लिए ही बड़ी खास होती है। लेकिन लड़कियों का अपनी शादी को लेकर उत्साह अलग ही लेवल का होता है। वह अपनी शादी में हर चीज परफेक्ट करना चाहती है। अपनी एंट्री से लेकर शादी की सजावट, खाना और कपड़े, मेकअप उसे सबकुछ अपनी पसंद का चाहिए होता है। खासकर अपनी शादी के लहंगे को लेकर लड़कियां कुछ ज्यादा ही भावुक हो जाती हैं। वह अपने लिए सबसे बेस्ट और यूनिक लहंगा ही तलाशती है।

यदि आप शादी का मार्केट खँगालो तो यहां आपको एक से बढ़कर एक कई अच्छे और सुंदर लहंगे मिल जाते हैं। इनकी किमत कुछ हजार से शुरू होती है और फिर कई लाख तक जाती है। अब हर शख्स अपनी हैसियत के हिसाब से लहंगा खरीदता है। आमतौर पर ये प्रथा होती है कि दूल्हे की शेरवानी लड़की वाले भिजवाते हैं जबकि दुल्हन का लहंगा वर पक्ष की तरफ से आता है। ऐसे में कई बार दुल्हन बनने वाली लड़की को अपने ससुराल की लहंगे की चॉइस पसंद नहीं आती है।

लहंगा पसंद नहीं आया तो तोड़ दी शादी

अब लहंगा पसंद न आने पर लड़की थोड़े गम के घुट पी लेती है और उसे ही पहनकर शादी कर लेती है। लेकिन उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक लड़की ने तो ससुराल का दिया लहंगा पसंद ना आने पर शादी ही कैंसिल कर दी। जब ससुराल की तरफ से उसे एक लहंगा आया तो वह देख दुल्हन भड़क गई। उसने कहा कि ये लहंगा तो बहुत ही सस्ता सा लग रहा है। ये मेरे स्टैन्डर्ड का नहीं है। इसके बाद दुल्हन ने शादी के कुछ दिनों पहले ही रिश्ता तोड़ दिया।

उधर दूल्हे के परिवार का कहना है कि उन्होंने ये लहंगा लखनऊ से 10,000 रुपए में मँगवाया है। लड़के वालों की शादी की सारी तैयारी भी हो गई थी। यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप गए थे। दोनों पक्ष के परिवारों ने लड़की को शादी के लिए मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन उसने लहंगा पसंद ना आने की जिद की आड़ में शादी ही रद्द कर दी। बताया जा रहा है कि कपल की सगाई जून में हो गई थी। शादी कुछ ही दिनों बाद होनी थी।

लड़की के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जब यह मामला सोशल मीडिया पर आया तो लोग अलग-अलग रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा “दूल्हे को खुश होना चाहिए कि शादी रद्द हो गई। वह बच गया। वरना लड़की जिंदगीभर उसका खून चूसती रहती।” फिर एक महिला यूजर ने लिखा “शादी का लहंगा हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। जब लड़के वाले पसंद का दहेज या गाड़ी ना मिलने पर शादी कैंसिल कर सकते हैं तो लड़की भी अपनी चॉइस का लहंगा ना मिलने पर शादी तोड़ सकती है।”

वैसे कुछ लोगों ने ये भी सलाह दी कि लड़के वालों को लड़कीवालों को अपनी हैसियत के हिसाब से लहंगे के पैसे दे देना चाहिए थे। इसके बाद लड़की उसमें थोड़े और पैसे अपनी तरफ से मिलकर अपनी पसंद का लहंगा खरीद लेती। वैसे इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब दूल्हे के गुटखा चबाने या शराब पीकर आ जाने पर लड़की ने शादी तोड़ दी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Back to top button