शादी के बाद इस आलीशान घर में शिफ्ट हुए रणबीर-आलिया, देखें अंदर का नजारा: Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें, दोनों की शादी 14 अप्रैल को हुई। शादी के बाद से ही दोनों अपने अपने काम में व्यस्त हो गए हैं, हालांकि फिर भी लगातार यह दोनों किसी ने किसी बात पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन गई है। ऐसे में वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ ही रहने लगी है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं रणबीर और आलिया के घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें..
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का घर उस एरिया में है जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे रहते हैं। इसके अलावा कई नामी राजनेताओं का घर भी इस एरिया में मौजूद है। गौरतलब है कि 5 साल तक डेट करने के बाद ही इन दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया था। अब शादी कर दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और आलिया शादी से पहले इस आलीशान घर में रहने लगे थे। आलिया और रणबीर के घर को इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया हुआ है।
View this post on Instagram
बता दें, गौरी खान मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी है जो एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है। ऐसे में उन्होंने रणबीर के घर को भी बेहद ही खूबसूरत लुक दिया है।
वायरल हो रही इन तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस घर को रॉयल अंदाज में डिजाइन किया गया है, जहां की हर चीज बेशकीमती है। वहीं घर के ज्यादातर हिस्से को व्हाइट कलर का लुक दिया गया है।
दरअसल रणबीर और आलिया दोनों की ही पसंद व्हाइट है, ऐसे में उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए गौरी खान ने इस घर को व्हाइट लुक ज्यादा दिया है।
वहीं बात की जाए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिविंग रूम की तो इस रूम को भी शानदार लुक दिया गया है। इस तस्वीर में आलिया के साथ रणबीर के घर वाले दिखाई दे रहे है। आलिया-रणबीर के घर में वुडन फ्लोरिंग का काम किया गया है। वहीं दीवारों को कांच से तैयार किया गया है।
एक रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर साल 2016 में पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर से अलग होकर अपनी लव लेडी आलिया भट्ट के साथ इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि कई बार आलिया को रणबीर के साथ इस घर में आता जाता देखा गया था। इस घर में एक बड़ी सी गैलरी भी है जहां से शाम का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।