बॉलीवुड

करिश्मा कपूर फिर बनेगी दुल्हन? क्या सच में 7 फेरे लेंगी 2 बच्चों की मां? जाने एक्ट्रेस का जवाब

90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन हुआ करती थी। लेकिन फिर उन्होंने शादी कर ली और उनका करियर धीरे-धीरे डूबने लगा। करीना वर्तमान में 47 साल की हैं। वह अभी सिंगल हैं। उन्होंने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। तब संजय पहले से तलाकशुदा थे। फिर भी करिश्मा उनके साथ शादी के बंधन में बंध गई थी।

शुरुआत में तो सब ठीक ही चला, लेकिन फिर इनके बीच अनबन होने लगी। करिश्मा ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। खैर दोनों एक साथ नहीं रह सके और 2016 में आखिर इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों को अपने ही पास रखा। इस शादी से उन्हें दो बच्चे समायरा कपूर (17) और कियान कपूर (12) है। करिश्मा बीते 6 सालों से अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं। लेकिन अब इन बच्चों को नए पापा मिल सकते हैं।

दूसरी शादी कर सकती है करिश्मा

करिश्मा की दूसरी शादी को लेकर फैंस हमेशा से ही उत्साहित रहे हैं। हर कोई चाहता है कि एक्ट्रेस फिर से शादी कर घर बसा ले। उनकी शादी का एक संकेत हमे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में भी मिल गया था। शादी में आलिया भट्ट का कलीरा करिश्मा के सिर पर जा गिरा था। रस्मों के अनुसार ये जिस भी लड़की पर गिरता है उसकी जल्द शादी हो जाती है। अब इस घटना के कुछ दिनों बाद खुद करिश्मा ने भी अपनी दूसरी शादी की हिंट फैंस को दे दी।

दरअसल करिश्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ यानि मुझ से कुछ भी पूछो, सेशन रखा था। इस दौरान करिश्मा ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस पर एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि ‘क्या आप दोबारा शादी करने वाली हैं?’ इस पर करिश्मा ने कहा ‘डिपेंड्स।’ अब उनके इस जवाब ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वे भी कयास लगा रहे हैं कि करिश्मा के मन में दूसरी शादी का विचार जरूर चल रहा है।

फिर बजेगी कपूर खानदान में शहनाई?

अब देखना ये होगा कि चचेरे भाई रणबीर कपूर के शादी करने के बाद कहीं कपूर खानदान में अगली शादी करिश्मा की तो नहीं है। इससे भी ज्यादा उत्साह की बात ये है कि उनका दूल्हा कौन होगा। खैर काम की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2012 में आई फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में देखा गया था। ये फिल्म से करिश्मा ने काफी सालों बाद वापसी की कोशिश की थी। लेकिन अफसोस की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

फिलहाल करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। ऐसे में उनका शादी कर सेटल हो जाना ही सही है। वैसे वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी सुंदर तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। प्रेमकैदी, राजा हिन्दुस्तानी, राजा बाबू, कुली नं बन, हीरो नं. बन, खुद्दार, हसीना मान जाएगी, मुकाबला, दुलारा, साजन चले ससुराल  इत्यादि फैंस की पसंदीदा फिल्में हैं। बता दें कि करिश्मा 16 साल की उम्र से फिल्मों में एक्टिव हैं।

Related Articles

Back to top button