बॉलीवुड

राजीव कपूर से लेकर सुशांत तक, अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले ही ये सितारे छोड़ गए दुनिया

यह सच कहा जाता है कि जिंदगी कब साथ छोड़ जाए, इसके बारे में कह पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इंसान अपनी जिंदगी बनाने के लिए खूब मेहनत करता है परंतु जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं किया जा सकता। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हाल ही में राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया था। राजीव कपूर उन सितारों में से एक हैं जो अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

हालांकि यह अकेले ऐसे सितारे नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई बड़े सितारे अपनी आखिरी फिल्म रिलीज से पहले दुनिया छोड़कर चले गए। यह सितारे अपनी आखिरी फिल्म भी नहीं देख पाए थे। तो चलिए जानते हैं आखिर वह सितारे कौन से हैं जिनकी आखरी फिल्म रिलीज होने से पहले ही मृत्यु हो गई।

राजीव कपूर

राजीव कपूर ना सिर्फ एक अभिनेता बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुके हैं। फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से वह बॉलीवुड में लाइमलाइट में आए थे। राजीव कपूर लगभग तीन दशक बाद आशुतोष गोवारिकर की फिल्म “तुलसीदास जूनियर” में दिखाई देने वाले थे। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली थी लेकिन शायद समय और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इससे पहले ही यह दुनिया छोड़कर चले गए।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता थे। इन्होंने अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया था परंतु 14 जून 2020 को यह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके मुंबई स्थित घर में मिला था, जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत काफी लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे और उनका काफी लंबे टाइम से इलाज भी चल रहा था।

लॉकडाउन की वजह से सुशांत की फिल्म “दिल बेचारा” की रिलीज अटक गई थी जो सुशांत की मृत्यु के पश्चात उनकी यह फिल्म आखरी साबित हुई थी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के करीब डेढ़ महीने पश्चात ओटीटी पर उनकी आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” रिलीज की गई थी जिसे देखकर सुशांत के फैंस भावुक हो गए थे।

श्रीदेवी

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मृत्यु रहस्यमई हालातों में हो गई थी। 2017 में ही श्रीदेवी ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। उनकी फिल्म “मॉम” रिलीज हुई थी लेकिन यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे नजर आए थे। श्रीदेवी ने इस फिल्म में कैमियो का रोल निभाया था।

ओम पुरी

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक ओम पुरी ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। आपको बता दें कि इनकी मृत्यु जनवरी 2017 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। उससे पहले ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म “ट्यूबलाइट” की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई थी। यह फिल्म 2017 जून के महीने में रिलीज हुई थी।

दिव्या भारती

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की मृत्यु महज 19 साल की उम्र में हो गई थी। दिव्या भारती की आखिरी फिल्म “शतरंज” साबित हुई थी जो उनकी मृत्यु के पश्चात रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी।

Related Articles

Back to top button