दुल्हन ने सहेलियों संग किया प्यारा डांस, ऐसा लगा मानो स्वर्ग में अप्सराएं नाच रही हैं – Video

भारतीय शादियां डांस के बिना अधूरी होती हैं। जब तक शादियों में डांस न हो, रौनक नहीं आती है। फिर आजकल तो शादी में खुद दूल्हा-दुल्हन भी जमकर नाचते हैं। कुछ लोग शादी के पहले संगीत सेरेमनी भी रखते हैं। इसमें दुल्हन और उनके रिश्तेदार व दोस्त बहुत खूबसूरत परफॉर्मेंस देते नजर आते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों में डांस की प्रैक्टिस पहले ही हो जाती है। सभी सजधज के और प्रॉपर कोरियोग्राफी के साथ डांस करते हैं।
दुल्हन ने दोस्तों संग किया शानदार डांस
इस बीच सोशल मीडिया पर एक दुल्हन और उसकी सहेलियों का डांस परफॉर्मेंस बड़ा वायरल हो रहा है। दुल्हन ने अपनी सखियों के साथ मिलकर इतना शानदार डांस किया कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर गुलाबी रंग का लहंगा पहने नाच रही है। वह इस लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं इस डांस में उसका साथ कुछ सहेलियां दे रही हैं। इन सखियों ने भी एक जैसे कलर वाली ड्रेस पहन रखी है। इसलिए डांस फ्रेम दिखने में बहुत सुंदर लगती है।
दुल्हन और उसकी दोस्त पंजाबी गाने ‘दिन सगना दा’ पर नाचती है। ये सभी बहुत ही प्यारे डांस स्टेप्स करती हैं। इन्हें देख पलकें झपकाने का भी मन नहीं करता है। ऐसा लगता है कि बस इन्हें सारा दिन देखते ही रहें। डांस मूव्स के साथ-साथ इनके चेहरे के हावभाव भी गाने के हिसाब से एकदम परफेक्ट होते हैं। कुल मिलाकर ये सभी बहुत ही खूबसूरत और अच्छा डांस परफॉर्मेंस देते हैं।
देखकर खुश हो गए लोग
दुल्हन और उसकी सहेलियां का ये डांस परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो को बहुत लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। दुल्हन का नाच लोगों का दिल जीत रहा है। वह कमेन्ट कर दुल्हन और उसकी सहेलियों की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा “बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।” दूसरा यूजर लिखता है “सभी ने इस गाने पर बहुत ही अच्छा डांस किया।” फिर एक कमेन्ट आता है “दुल्हन और उसकी सहेलियों ने तो बॉलीवुड की टक्कर का डांस परफॉरमेंस दिया है। बहुत ही शानदार।”
View this post on Instagram
इस बात में कोई शक नहीं कि दुल्हन और उनकी सहेलियाँ ये डांस परफॉरमेंस देकर सबके दिल में बस गई। वैसे आप लोगों को इनका यह डांस कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।