इस महिला ने लगाया जोनास भाइयों पर सनसनीखेज आरोप, प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। हालांकि, हॉलीवुड तक उनकी पहचान बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को भी लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इधर बॉलीवुड में भी उनकी एक फिल्म जल्द देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म का नाम द व्हाइट टाइगर है। इस फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।
फिल्म का ट्रेलर भी कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और उनके भाई बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन भाइयों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
मामला दरअसल यह है कि निक जोनास और उनके भाइयों पर एक गंभीर आरोप एक अश्वेत महिला द्वारा लगा दिया गया है। जिस महिला ने आरोप लगाया है, उनका नाम टेलर गेरॉन है। टेलर ने कहा है कि जब थैंक्सगिविंग की परेड हो रही थी, तो इस दौरान तीनों भाइयों ने मिलकर उनका खूब मजाक उड़ाया था। निक भाइयों पर इस महिला ने यह आरोप लगाया है कि तीनों ने मिलकर उन्हें बहुत परेशान किया था।
वायरल हुए ट्वीट्स
टेलर ने जो ट्वीट्स किए हैं, सोशल मीडिया में वे छा गए हैं। इन ट्वीट्स को खूब शेयर भी किया जा रहा है। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इन ट्वीट्स के सामने आने के बाद न तो अब तक निक भाइयों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है और न ही प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है।
i am this blur it was raining and i was being bullied by a band of lip syncing siblings, all in all a great experience pic.twitter.com/g0sPvTPSxY
— taylor garron (@taylorgarron) November 26, 2020
टेलर गेरॉन, जो कि न्यूयॉर्क के ब्रुकलाइन की रहने वाली हैं, वे एक लेखिका हैं। साथ ही एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर भी उनकी पहचान है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि थैंक्सगिविंग की मैं सबको शुभकामनाएं देती हूं। एक बार जोनास भाइयों के साथ थैंक्सगिविंग परेड में मैं मौजूद थी। इन तीनों भाइयों ने वहां मेरा बड़ा मजाक उड़ाया था।
पोस्ट की यह तस्वीर
टेलर की तरफ से एक और ट्वीट किया गया है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। अपने इस ट्वीट में टेलर ने यह लिखा है कि यह फोटो साफ इसलिए नहीं है, क्योंकि उस वक्त वहां बारिश हो रही थी। इसी जगह पर जोनास भाइयों ने मुझे बहुत परेशान किया था। उन्होंने लिखा है कि बाकी सब वहां बिल्कुल ठीक था, सिर्फ इन तीन भाइयों के अलावा। जो फोटो टेलर ने शेयर किया है, उसमें कुछ भी साफ नहीं नजर आ रहा है। इस फोटो में टेलर ने ब्लू कलर से मार्क करके खुद को दिखाया भी है।
मशहूर हुआ ये गाना
निक जोनास और उनके दोनों भाई पॉप स्टार हैं। इनका गीत ‘सकर’ कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था। दुनिया भर में यह बहुत ही मशहूर हो गया है। निक जोनास इन तीनों भाइयों में सबसे छोटे हैं। साल 2018 में इनकी शादी प्रियंका चोपड़ा से हुई थी।
कुछ ही दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने मैट्रिक्स के चौथे हिस्से की शूटिंग पूरी की है। यह एक हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता कीनु रीव्स के साथ प्रियंका चोपड़ा दिखने वाली हैं। इसके अलावा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग भी उन्होंने दो दिनों पहले ही शुरू की है।
पढ़ें इन अभिनेत्रियों संग रह चुका है हरमन बावेजा का रिश्ता, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी हैं शामिल