धार्मिक

शुभ संयोग पर महाकाल इन 5 राशियों पर हुए मेहरबान, सुधरेगी जिंदगी, हर तरफ से मिलेंगीं खुशियां

ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से आकाश मंडल में बहुत से शुभ संयोग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज बेहद शुभ दिन है। आज ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है और यह शुभ संयोग कुछ राशियों के ऊपर अपना शुभ प्रभाव डालेंगे। वहीँ कुछ राशियों पर इनका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने वाला है। आखिर किन राशियों का इस शुभ संयोग से भाग्य परिवर्तन होगा और किन राशियों को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने किसी कार्य में अधिक प्रतीक्षा करने के बाद सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप तनावमुक्त रहने की कोशिश कीजिए, इससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार और अपने कामकाज के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी रिश्तेदार से मुलाकात करने जा सकते हैं। आप कई कार्यो में अधिक सक्रिय रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सकारात्मक सोच की वजह से आपको अपने कामकाज में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पुरानी की गई मेहनत का शीघ्र ही परिणाम मिलेगा। महाकाल की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। करियर के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। नए रोजगार के लिए आपका समय शुभ रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं आर्थिक निवेश करने का सोच-विचार कर सकते हैं, परंतु कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आप कोई भी जोखिम लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान होने की संभावना बन रही है। अचानक घरेलू परेशानियों में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न होगी, जिससे आपका मूड काफी खराब रहेगा। कामकाज में अधिक भागदौड़ और मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता हैं। सिर दर्द और आंखों में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको कठिन परिस्थितियों में समझदारी पूर्वक काम करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को महाकाल की कृपा से आर्थिक रूप से फायदा मिलने वाला है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग अध्ययन में अधिक रूचि लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामकाज में सफलता हासिल होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधित मामलों में आप आसानी से आगे बढ़ सकते हैं। आपको हर क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक अपने कामकाज के प्रति अधिक सक्रिय रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरपूर महसूस करने वाले हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी किसी बड़ी योजना में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा, जिससे लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के लोगों को अचानक आर्थिक फायदा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय उत्तम रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। महाकाल की कृपा से कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही अच्छे साबित होंगे। आपके ऊपर महाकाल की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिससे विशेष लाभ और उन्नति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। व्यापार में किया गया परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को किसी भी कानूनी मामले में पड़ने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। इस राशि के लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने मन को शांत रखने की आवश्यकता है, इससे आप अपने काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। पैसों से जुड़े हुए फैसले लेते वक्त सोच-विचार अवश्य कीजिए। किस्मत का साथ ना मिलने के कारण आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का अनचाहे जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको परेशान करने की हरसंभव कोशिश करने वाले हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को महाकाल की कृपा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। आपकी इनकम और खर्चे बराबर रहने वाले हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी कोशिशों से सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना बनी हुई है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों को भोजन करा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय काफी निराशाजनक रहने वाला है। कार्यस्थल में किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस होने की संभावना बन रही है। आपको सावधानी से काम लेकर विवादों को टालने की जरूरत है। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवन साथी को समझने का प्रयास करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आपको धन का लेनदेन करने से भी बचना होगा।

Related Articles

Back to top button