बॉलीवुड

दुल्हन बनी जाह्नवी कपूर, राजस्थान से शेयर की तस्वीरें, शाही अंदाज में की सीक्रेट वेडिंग?

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन सुर्खियों में रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अब हाल ही में उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है, वहीं फैंस कयास लगा रहे हैं कि जाह्नवी कपूर दुल्हन क्यों बनी है? क्या उन्होंने शादी रचा ली? तो आइए जानते हैं जाह्नवी कपूर की इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई क्या है?

janhvi kapoor

राजस्थान में दुल्हन बनी जाह्नवी कपूर
दरअसल, जाह्नवी कपूर इन दिनों राजस्थान पहुंची है जहां से वह अलग अलग अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही है। हाल ही में उन्होंने राजस्थान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें वह लहंगा पहने हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर बिल्कुल दुल्हन की तरह साजों-श्रृंगार किए हुए दिखाई दे रही है।

जैसे ही जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो साझा किया तो फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई। वहीं जहां कुछ लोगों ने उनके इस लुक पर प्यार भरे कमेंट किए तो कई लोगों के मन में सवाल भी उठे कि आखिर जाह्नवी कपूर दुल्हन के रूप में क्यों सजी हुई है? क्या उनकी शादी होने वाली है या फिर वह शादी रचाने जा रही है? फैंस ने सोशल मीडिया पर इस तरह के कई तरह के सवाल किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


मैगजीन के लिए दुल्हन बनीं जाह्नवी कपूर
हालांकि यह सच नहीं है। क्योंकि यह फोटोशूट जाह्नवी कपूर ने एक मैगजीन के लिए करवाया है जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर इस तरह की तस्वीरें शेयर की है। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। वही फैंस भी उनके हर एक अंदाज को पसंद करते हैं।

janhvi kapoor

जाह्नवी की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं बल्कि जाह्नवी के खाते में फिल्म ‘मिली’ भी है और जाह्नवी के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, जाह्नवी कपूर आखरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थी।

janhvi kapoor

Related Articles

Back to top button