छोटी ड्रेस पहन चौराहे पर खड़ी हो गई लड़की, लोग बॉडी पर लिखने लगे गंदे कमेंट्स, देखें Video

बॉडी शेमिंग एक बहुत बड़ी समस्या है। लोग दूसरों के फिगर, साइज़, रंग-रूप को लेकर अक्सर मजाक उड़ाते रहते हैं। इससे सामने वाले की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। हर कोई अपने आप में खूबसूरत होता है। उन्हें इस तरह से बॉडी शेम कर नीचा नहीं दिखाना चाहिए। इस टॉपिक को मुद्दा बनाते हुए 10 साल की मॉडल ऐनोआ सेर्डेइरा गोंजालेज (Ainoa Cerdeira Gonzalez) ने एक अनोखा प्रदर्शन किया।
लड़की ने लिखवाए बॉडी पर गंदे कमेंट्स
ऐनोआ न्यूयॉर्क के वॉशिंगटन स्क्वेयर (New York, Washington) पर खड़ी हो गई। उनके हाथ में एक बोर्ड था। इसके ऊपर लिखा था “कॉलेज गर्ल्स यदि कभी आपकी बॉडी पर कोई कमेन्ट किया गया है तो इसे मेरी बॉडी पर बिना किसी झिझक के लिखिए।” इसके बाद एक-एक कर कई लड़कियां आई। उन्होंने मॉडल के शरीर पर वह कमेंट्स लिखे जो कभी उन्हें किसी लड़के ने करे थे।
जल्द ही मॉडल का शरीर भद्दे कमेंट्स से भर गया। किसी ने लिखा ‘मोटी मत होना।’ तो कोई लिखने लगा ‘तुम इतनी सेक्सी नहीं कि मॉडल बन सको।’ फिर एक कमेन्ट लिखा जाता है ‘तुम बहुत सुकड़ी हो, थोड़ा वजन बढ़ाओ।’ एक लड़की ने लिखा ‘तुम अपना वजन कम करो, नहीं तो कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा।’ फिर और कमेन्ट इस प्रकार है ‘तुम अपने बाजुओं के नीचे के बाल शेव क्यों नहीं करती।’
मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए किया ऐसा
इस पूरी घटना की ऐनोआ ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। ऐनोआ न्यूयॉर्क शहर की पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन में पढ़ती हैं। उन्होंने ये प्रयोग मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोजेक्ट के लिए किया था। उन्होंने इसे ‘बी शेम्ड ऑफ बॉडी शेम’ नाम दिया। उनके इस प्रयोग से ये बात सामने आई कि लड़कियों को लेकर लड़कों के दिमाग में कौन-कौन सी भद्दी बातें चलती रहती हैं।
ऐनोआ ने ये प्रयोग लगभग 3-4 घंटे किया। इतनी देरी में उनका पूरा बदन इस तरह के गंदे और भद्दे कमेंट्स से भर गया। दिलचस्प बात ये रही कि इस प्रयोग को देखकर लड़कों ने भी ऐनोआ की बॉडी पर लिखना चाहा। उन्होंने भी कुछ ऐसे कमेंट्स लिखे जो उन्हें किसी ने कहे थे। मतलब ये बॉडी शेमिंग सिर्फ लड़कियों तक ही सीमित नहीं है। लड़कों के साथ भी ऐसा होता है। लड़कों की दिलचस्पी के बाद ऐनोआ ने अपने बोर्ड में से गर्ल्स शब्द हटा दिया ताकि मर्द और महिला दोनों अपने अनुभव साझा कर सके।
वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
ऐनोआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐनोआ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके लिए अपनी बॉडी को कैनवस की तरह उपयोग करना बहुत कठिन था। वह खुद भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें बॉडी शेम करने वाले लोग कोई पराए नहीं बल्कि उनकी के रिश्तेदार, दोस्त और पूर्व प्रेमी थे। वे सभी उनके ऊपर भद्दे कमेंट्स करते रहते थे। एक ने उनसे कह था कि “तुम आगे से टेबल की तरह फ्लैट हो”। बस यही वजह थी कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए ये अनोखा प्रयोग किया।