मनोरंजन

शादी में टूटा स्टेज, दुल्हन की जा सकती थी जान, दूल्हे ने हीरो बनकर बचाया, देखें Video

जब एक लड़का किसी लड़की से शादी करता है तो जीवनभर उसकी रक्षा करने का प्रण भी लेता है। शादी के बाद लड़के की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी पत्नी को हर मुसीबत से बचाए। उसके अपनी मजबूत बाहों में सेफ फ़ील कराए। इसका एक बेहतरीन उदाहरण आज हम आपको एक शादी के वीडियो में बताने जा रहे हैं। इस शादी में दुल्हन स्टेज से नीचे गिरने लगती है, लेकिन फिर दूल्हा जो करता है वह सबका दिल जीत लेता है।

स्टेज से गिरी दुल्हन, दूल्हे ने फिल्मी स्टाइल में बचाया

इस वायरल वीडियो की शुरुआत दुल्हन की शानदार एंट्री से होती है। फिर जयमाला का कार्यक्रम स्टार्ट होता है। ये बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है। इसके लिए एक खास स्टेज बनाया जाता है। इसी पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। ये एक बहुत ही रोमांटिक पल होता है। वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे में पूरी तरह खो जाते हैं। दोनों की जोड़ी भी साथ में परफेक्ट लगती है।

इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के स्टेज से नीचे उतरने की बारी आती है। पहले दूल्हा दो सीढ़ियां उतर जाता है। फिर दुल्हन उतरने की कोशिश करती है। दूल्हा नीचे खड़ा होकर दुल्हन को अपना हाथ पकड़ने को देता है। दुल्हन जैसे ही नीचे उतर रही होती है अचानक स्टेज टूट जाता है। दुल्हन नीचे गिरने लगती है। लेकिन तभी दूल्हा बड़ी खूबसूरती से दुल्हन को अपनी बाहों में थाम लेता है।

लोग कर रहे दूल्हे की तारीफ

यह मोमेंट किसी फिल्मी सीन की तरह लगता है। दुल्हन को पकड़ने के लिए दूल्हे की टाइमिंग जबरदस्त होती है। वह बेहद शानदार तरीके से दुल्हन को नीचे गिरने से बचाता है। दूल्हे की ये हरकत देख दुल्हन को और भी प्यार आने लगता है। वह उसमें पूरी तरह खो जाती है। उसे प्यारी भरी नजरों से देखती है। उधर इस नजारे को देख आसपास मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा “दूल्हे ने तो एकदम फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को बचाया।” फिर दूसरा कमेन्ट आता है “दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे इतना केयरिंग दूल्हा मिला।” वहीं एक शख्स लिखता है “कुछ भी कहो यहां दूल्हे ने सारी महफ़िल लूट ली। भगवान दोनों की जोड़ी सलामत रखे।” बस ऐसे ही और भी तारीफ़ों भरे कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो:

Related Articles

Back to top button