बॉलीवुड

कभी आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं दिव्यांका त्रिपाठी, लेकिन ऐसे बन गईं छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा

टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी का भी आता है। दिव्यांका ने अपने अभिनय से दर्शकों का बहुत प्यार पाया है। आज अभिनेत्री किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय की शुरुआत 2006 में ज़ी टीवी का सीरियल “बनूँ मैं तेरी दुल्हन” से किया था। इस सीरियल में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। बाद में दिव्यांका ने स्टार प्लस के धारावाहिक “ये हैं मोहब्बतें” में अभिनय किया। दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन इंडस्ट्री को सभी हिट शोज दिए हैं और आज वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी पर अपने अभिनय के दम पर घर-घर पहचान बनाई है परंतु शायद ही किसी को इस बात की जानकारी होगी कि दिव्यांका कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं बल्कि उनका सपना था कि वह आर्मी ऑफिसर बनें। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए दिव्यांका ने NCC भी ज्वाइन की थी और उत्तरकाशी के माफंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था परंतु शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में जन्मी दिव्यांका त्रिपाठी अपने काम को लेकर हमेशा से ही सीरियस रही हैं। इसी वजह से उनको बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है। दिव्यांका एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। दिव्यांका ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो “नच बलिए सीजन 8” को जीता था।

आपको बता दें कि दिव्यांका का हमेशा से ही यही सपना रहा था कि वह आर्मी में जाएं। इसके लिए उन्होंने काफी पहले से तैयारी भी शुरू कर दी थी। दिव्यांका राइफल में भी माहिर थीं, उन्होंने गोल्ड मेडल तक जीता था। दिव्यंका त्रिपाठी अपने सपने को साकार करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई थीं। वह किसी भी तरीके से आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं। परंतु उनकी जिंदगी ने एकदम से ही करवट ले ली। दिव्यंका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें भोपाल में ऑडिशन के लिए फोन आया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंटरव्यू में बताया था कि जब भोपाल से उनके पास फोन आया तो उन्होंने इसे फेक समझा था क्योंकि उन्हें लगा था कि मुंबई से भला उन्हें कोई फोन ऑडिशन के लिए क्यों आएगा परंतु फिर भी बार-बार दिव्यांका के पास फोन आते रहे तो दिव्यांका त्रिपाठी ने मुंबई आने का मन बना लिया था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे बताया कि इसके लिए उन्हें अपने घरवालों को मनाना पड़ा तब वह अपने पिताजी के साथ मुंबई आई थीं। उन्होंने ऑडिशन दिया और ऑडिशन में वह सेलेक्ट भी हो गई थीं। उन्होंने बनू मैं तेरी दुल्हन शो में काम किया और इसके साथ ही उनकी किस्मत भी बदल गई।

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक टीवी शोज के ऑफर मिलने लगे और देखते ही देखते दिव्यांका छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गईं। दिव्यंका का शो ये है मोहब्बतें सबसे ज्यादा हिट साबित रहा था। मौजूदा समय में दिव्यांका त्रिपाठी को ज्यादातर सभी लोग जानते हैं और सभी दर्शक अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते।

Related Articles

Back to top button