नहीं रही मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्रेमा किरण, दिल का दौरा पड़ने से निधन

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रेमा किरण का निधन हो गया है। मराठी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी प्रेमा किरण के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्ट की मानें तो प्रेमा किरण दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गई। वह 61 साल की थी।
बता दें, प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। प्रेमा किरण की जोड़ी मशहूर अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ खूब पसंद की गई। गौरतलब है कि लक्ष्मीकांत बेर्डे भी मराठी सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुके थे।
इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों के भी मशहूर कलाकार थे जिन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लक्ष्मीकांत बेर्डे भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। वही उनकी जोड़ी प्रेमा किरण के साथ काफी पॉपुलर थी। इतना ही नहीं बल्कि आज भी उनके गाने दर्शकों को पसंद हैं।
फैंस को जैसे ही उनके उनकी खबर मिली तो हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। फैंस उनके अचानक हुए निधन से सदमे में है और कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि मराठी सिनेमा की अदाकारा इस तरह से दुनिया को अलविदा कह गई।
बता दें, प्रेमा किरण एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर फिल्म निर्माता भी थी। उन्होंने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रेमा किरण अपने करियर में ‘कुंकू ज़ाले वैरी’ (2005) और ‘लग्नची वरात लंदनच्य घरत’ (2009), ‘धूम धड़क’ (1985), ‘पागलपन’ (2001), ‘अर्जुन देवा’ (2001), जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती है।
बता दें, प्रेमा किरण ने एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने अपने करियर में साल 1989 की फिल्म ‘उटवला नवरा’ और ‘थरकप’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था।
उन्होंने न सिर्फ केवल मराठी बल्कि बंजारा, गुजराती, भोजपुरी, अवधी जैसी भाषाओं में भी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। भले ही प्रेमा किरण इस दुनिया को छोड़ कर चली गई लेकिन वह हमेशा ही अपने शानदार एक्टिंग के लिए दर्शकों के बीच जिंदा रहेगी और उनकी फिल्मों के जरिए वह हमेशा याद की जाएगी।