बेस्टफ्रेंड आलिया की मेहंदी में फुट-फुटकर रोने लगी थीं आकांक्षा रंजन, सामने आई अनदेखी Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को करीब 15 दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी शादी की तस्वीरों का सिलसिला थमा नहीं है और आए दिन उनकी शादी से जुड़ी अनदेखी तस्वीरें सामने आ रही है। अब हाल ही में आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है।
यह तस्वीरें आलिया की मेहंदी सेरिमनी की है जहां पर आकांक्षा खुद को रोने से रोक नहीं पाती है और वह अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर के लिए इमोशनल होती दिखाई दे रही है। आइए देखते हैं आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी यह अनदेखी तस्वीरें..
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इनकी शादी में भट्ट और कपूर परिवार के कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर भी शामिल हुई थी। हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर ने मेहंदी सेरेमनी की एल्बम शेयर की जिसमें वह व्हाइट स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।
इस साड़ी में आकांक्षा बेहद खूबसूरत लग रही है और उन्होंने अपने हाथ में कोल्ड ड्रिंक ग्लास रखा हुआ है। साथ ही वह डांस करते हुए साइड पोज दे रही है। इस तस्वीर में आकांक्षा मुस्कुराते हुए नजर आ रही है।
View this post on Instagram
इसके अलावा उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह इमोशनल होती हुई दिखाई दी। इन तस्वीरों में आकांक्षा अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट के मेहंदी लगे हाथों को पकड़ते हुए रोती हुई नजर आ रही है और उनकी आंखों से आंसू भी छलकते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि अन्य फोटो में तो आकांक्षा फूट फूट कर रोती हुई नजर आ रही है।
ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया और आकांक्षा के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। बता दे आलिया खुद भी अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी में इमोशनल होती नजर आई थी और सोशल मीडिया पर भी उनकी कुछ रोते हुए तस्वीरें वायरल हुई थी।
वही बात की जाए रणबीर और आलिया की तो यह दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग के लिए मनाली पहुंच गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। वही बात की जाए आलिया भट्ट की तो वह इन दिनों जैसलमेर में है, जहां पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रही है।