धार्मिक

राशिफल 3 मई: बजरंगबली की कृपा से 6 राशियों को मेहनत काम मिलेगा फल, होगी गुप्त धन की प्राप्ति

आज हम आपको मंगलवार 3 मई का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 मई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप दिमाग से काफी एक्टिव रहेंगे। अधूरे काम अपनी मेहनत से पूरे कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहद उत्तम नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आज आप हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। कामकाज समय पर पूर्ण हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सफलता प्राप्ति के लिए बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापारिक मामलों में आपकी बुद्धि बहुत प्रखर रहने वाली है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर हम सेहत की बात करें, तो आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में स्थित में सामान्य रहेंगी, हो सकता है कि कुछ पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव अधिक रहेगा। जो लोग कस्टमर डील करते हैं उनको विवाद करने से बचना होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अधिक निवेश करने से बचना चाहिए। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द हासिल कर सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक या फिर डेकोरेशन से संबंधित सामानों का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। आप बेकार की चिंता मत लीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका पुराना मिशन पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज उम्मीद से अधिक फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पूरे दिन आपका मन बेहद खुश रहेगा। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। कामकाज में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े बिजनेस व्यापारी मीठी बोली से ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। आज ऑफिशियल कार्यों पर निगाह रखते हुए पॉलिटिक्स से भी बच कर रहें। व्यापार में अगर कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। सेहत में खानपान में तला व चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। युवा वर्ग के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनको पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा अधिक आएगा। सामाजिक स्तर पर अधिकारी वर्गों से दोस्ती हो सकती है, उनका सम्मान करते हुए पूर्ण आदर देना चाहिए। कमाई के स्त्रोत बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अचानक कोई बड़ी सफलता हाथ लगने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। कठिन दौर में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संभव हो तो दोस्तों के साथ ज्ञानवर्धक का आदान-प्रदान कीजिए।

Related Articles

Back to top button