धार्मिक

आज सौभाग्य योग से जानिए कौन सी राशियों के लोग रहेंगे भाग्यशाली, किनका शुभ समय होगा आरंभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने के कारण मनुष्य का जीवन, परिवार, व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को हर क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सौभाग्य योग बन रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह योग किसके लिए अच्छा साबित होगा और किसको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को सौभाग्य योग का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और साहस चरम सीमा पर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग कई बैठकों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभा सकते हैं। जटिल समस्याओं का आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान निकालेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप अपने किसी पुराने कर्ज का भुगतान कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के घर परिवार में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। आप अपने जरूरी काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपने वैवाहिक जीवन में सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को शेयर और फाइनेंस में अच्छा लाभ मिल सकता है। सौभाग्य योग की वजह से आपका रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। पत्नी से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव की वजह से आपकी लव लाइफ में गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने प्रेम जीवन में कोई भी लापरवाही ना करें अन्यथा आप लोगों के बीच दूरियां बन सकती हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहना होगा। सोचे हुए कार्य पूरे करने में थोड़ा समय लग सकता है। आप अजनबी लोगों से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपका फायदा उठा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। कुछ मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को सौभाग्य योग की वजह से साहित्य और लेखन के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको संतान से सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से बदलाव आ सकते हैं। आपको अपने कामकाज में मन लगाना होगा। आपके मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन के रिश्ते मजबूत रहेंगे। पैतृक संपत्ति के संबंध में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छे तालमेल बनाए रखने होंगे। किसी काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा। अचानक आमदनी के नए रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी परंतु आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को सौभाग्य योग की वजह से धन लाभ मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के कई अवसर हासिल होंगे। रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मित्रों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। पुरानी बातों को छोड़कर आप नए सिरे से सोचना आरंभ कीजिए। आप अपने अधूरे कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। बिजनेस में नए एग्रीमेंट अभी करने से बचना होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को जीवन की बदलती परिस्थितियों की वजह से बहुत सी चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के लोग आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। मित्रों का समय-समय पर सहयोग मिलेगा। आप अपने खानपान पर काबू रखें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय सामन्य रहेगा। बच्चों और माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के लोग अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों की सलाह ले सकते हैं। आपको अपने कामकाज में एकाग्रता बनाए रखना होगा। यदि आप कोशिश करेंगे तो जीवन में अपार सफलता हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button