नहाने के बाद ये गलतियां पड़ती है भारी, नाराज हो जाते हैं शनि-मंगल, होता है पैसों का नुकसान

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को आरामदायक और सरल बना देता है। इसका अनुसरण किया जाए तो जीवन में सुख अधिक और दुख कम आते हैं। ये अधिकतर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के सिद्धांत पर कार्य करता है। बाथरूम को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों को तोड़ा जाए तो हमे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में हमे नहाने के बाद इन 6 गलतियों को करने से हर हाल में बचना चाहिए।
गंदगी न होने दें
जब भी नहाएं तो उसके बाद बाथरूम को हमेशा साफ सुथरा ही छोड़ना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के दौरान वह बाथरूम बेहद गंदी कर देते हैं। फिर उसे उसी हाल में छोड़ चले जाते हैं।
ये चीज राहु-केतु ग्रह का अशुभ फल देती है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ती है। नतिजन पैसों की आवक कम हो जाती है। धन हानि के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ने से भी बचना चाहिए। उन्हें बाहर धूप में सुखाना चाहिए।
नल का टपकना अच्छी बात नहीं
कई बार हम नहाने के बाद नल को ठीक से बंद नहीं करते हैं। उसमें से बूंद-बूंद पानी टपकता रहता है। ये चीज वास्तु दोष पैदा करती है। वास्तु शास्त्र में पानी की बर्बादी की तुलना धन की बर्बादी से की गई है। एक टपकता नल आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। वहीं इससे आपके मान सम्मान में भी कमी आती है। इसलिए नल ठीक से बंद करे। यदि खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवाए।
बाथरूम में बाल न छोड़ें
अधिकतर देखा जाता है कि नहाने के बाद लोग बाथरूम में टूटकर गिरे बाल साफ नहीं करते हैं। वह कई दिनों तक वहां पड़े रहते हैं। यह चीज शनि देव और मंगल देव को रुष्ट कर देती है। इससे हमारे बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। किसी काम में सफलता नहीं मिलती है। लाइफ में स्ट्रगल बढ़ जाता है। हम जीवन में तरक्की नहीं कर पाते हैं। इसलिए नहाने के बाद टूटे बालों को तुरंत साफ कर दें।
खाली बाल्टी न रखें
नहाने के बाद अक्सर लोग बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ जाते हैं। वास्तु के अनुसार घर में पानी के बर्तनों को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। फिर ये बर्तन रसोई के हो या बाथरूम के। ऐसा करने से गरीबी घर बनाने लगती है। घर की तिजोरी भी खाली रहने लगती है। इसलिए बाथरूम की बाल्टी को भरकर ही रखें।
नहाने के बाद कपड़े न धोए
बहुत से लोग पूरी तरह नहा लेने के बाद कपड़े धोते हैं। ये चीज भी गलत होती है। वास्तु के अनुसार आपको नहाने के पहले कपड़े धो लेने चाहिए। नहाने के बाद आप शुद्ध हो जाते हैं। गंदे कपड़े धोने से फिर से अशुद्ध हो जाते हैं। फिर आपकी पूजा पाठ भी भगवान को नहीं लगती है। लाभ की बजाय नुकसान होता है।
दरवाजा खुला न छोड़े
नहाने के बाद बाथरूम का दरवाजा खुला नहीं छोड़ना चाहिए। बाथरूम में हम कई तरह की गंदगियाँ धोते हैं। ये गंदगी नेगेटिव एनर्जी पैदा करती है। दरवाजा खुला रहने पर ये नेगेटिव एनर्जी घर में आ जाती है। फिर एक के बाद एक कई नुकसान होता है।