विशेष

मां की याद में बच्चे ने गाया खूबसूरत गाना, गाते-गाते निकल पड़े आंखों से आंसू, देखें Video

‘मां’ ये शब्द सुनते ही इंसान इमोशनल हो जाता है। मां के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। एक बच्चा हर सुख और दुख में सबसे पहले अपनी मां को ही याद करता है। उसका और मां का रिश्ता दुनिया में सबसे मजबूत रिश्ता होता है। लेकिन बदनसीबी से कुछ लोगों को मां का साथ नसीब नहीं होता है। उन्हें मां के बिना ही अपनी जिंदगी काटनी पड़ती है।

मां की याद में बच्चे ने गाया भावुक गीत

मां के बिना जिंदगी अधूरी होती है और बहुत चुभती भी है। मां को खोने का दर्द क्या होता है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे से आप महसूस कर सकते हैं। ये छोटा सा बच्चा अपनी मां को बहुत याद करता है। उसकी मां उसके पास नहीं है। ऐसे में मां की याद में वह एक भावुक कर देने वाला गाना गाता है। इस गाने को सुन लोग भावुक हो जाते हैं। गाना गाते हुए बच्चे की आंख से आंसू तक झलक जाते हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का गाना ‘माई बिना जिंदगी अधूरा’ गा रहा है। वह इस गाने को बहुत ही इमोशन के साथ गाता है। वहीं गाने के सूर और ताल भी एकदम सटीक होते हैं। बच्चे को देख लगता नहीं कि उसने कभी कहीं से गाने की कोई ट्रेनिंग ली होगी। ये गाना और इमोशन उसके दिल से बाहर निकलते हैं। तभी तो गाना गाते हुए उसकी आंखें नम हो जाती है।

बच्चे के जज़्बात देख इमोशनल हुए लोग

बच्चे का यह वीडियो फेसबुक पर बनारसी बीट्स नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए एडमिन ने कैप्शन में लिखा “माई बिना जिंदगी अधूरा! इस बच्चे का गाना आपके दिल को छू जाएगा! संगीत की कोई शिक्षा नही ली होगी, लेकिन इस बच्चे ने सुर ताल में गाया शानदार गाना” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “ह्रदय के भाव स्वर के रूप में निकले।” दुसरें ने कहा “बहुत सुंदर भाव।” तीसरा बोला “बहुत दर्द है.. इसे अपनी माँ की याद बहुत आ रही है। तभी बच्चा गाते गाते रो पड़ा।” फिर एक कमेन्ट आता है “बिल्कुल सही माँ के बिना जिंदगी अधूरी है।” वहीं एक ने लिखा “बहुत सुन्दर आवाज और भाव दिल को छू लेने वाली।”

यहाँ देखें वीडियो:

वैसे आपको बच्चे का यह गाना कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button