धार्मिक

राशिफल 4 मई: आज इन राशियों का खास रहेगा दिन, धनलाभ से लेकर नौकरी में प्रमोशन के बन रहे योग

आज हम आपको बुधवार 4 मई का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 मई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। समय और भाग्य आपके पक्ष में रहेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रूचि रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा और धन आने पर उसको संचित करना भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। बेवजह की बातों से दिमाग खराब रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बेकार की बातों पर ध्यान देना ठीक नहीं है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर फोकस करें। अगर आप मेहनत करेंगे, तो जल्दी आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। कुछ दिनों तक रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

मानसिक परेशानियां कम होंगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कारोबार में बरकत होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। थोक का व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। ग्रहों की स्थिति आत्मबल मजबूत रखेगी। ऑफिस में कार्य क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से इसका असर सेहत पर पड़ेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सुबह-सुबह परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन बेहद खुश रहेगा। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी नजर आ रही है। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी लोगों के साथ बातचीत हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत अच्छी होगी। प्रेम जीवन में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खर्चे पर कंट्रोल रखें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

Related Articles

Back to top button