धार्मिक

राशिफल 6 मई: माता रानी की कृपा से आज इन 7 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, होगी आर्थिक उन्नति

आज हम आपको शुक्रवार 6 मई का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 मई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अति उत्तम नजर आ रहा है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जल्दीबाजी से कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से चल रही चिंता दूर हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी मामलों को लेकर आप काफी कन्फ्यूज रहेंगे। किसी खास मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का सोच विचार करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बेहद खुश रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी, जिसके चलते कामकाज में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरे कर सकते हैं। दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन काफी प्रसन्न नजर आ रहा है। किस्मत पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। माता रानी की कृपा से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बेशुमार धन दौलत मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने विचार सकारात्मक बनाए रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार की गति तेज होगी। कारोबार में बरकत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। धन के मामले में आज आप भाग्यशाली साबित होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच विचार कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। मानसिक चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अति उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दोपहर के बाद आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्य-व्यवसाय में लाभ मन मुताबिक प्राप्त होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामलों में आपको फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पूरे दिन आपका मन बेहद खुश रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना ठीक रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। माता-पिता की सेहत सामान्य रहेगी। आपको भी बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें।

Related Articles

Back to top button