बॉलीवुड

जब सनी देओल को देखते ही कांप उठी थीं प्रियंका चोपड़ा, 19 साल बाद ‘देसी गर्ल’ का खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपने नाम का परचम लहराने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद अमेरिका से भारत लौटी थी। प्रियंका के स्वदेश लौटते ही उनके फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला और एक्ट्रेस का मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत भी किया। हालांकि प्रियंका मुंबई, दिल्ली और लखनऊ की सैर करने के बाद वापस अपने घर अमेरिका लौट गई है और वहां से उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ ही खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है।

priyanka chopra

लेकिन भारत आने के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में हुए एक्सपीरियंस को साझा किया और साथ ही उन्होंने जाने-माने एक्टर सनी देओल से फिल्म पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जब वह सनी देओल से मिली थी तो उन्हें देखते ही कांपने लगी थी। तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल की पहली मुलाकात का किस्सा कैसा था?

मिस वर्ल्ड बनते ही चमकी थी प्रियंका की किस्मत

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया था। इस खिताब को हासिल करने के बाद ही प्रियंका चोपड़ा के करियर के दरवाजे खुल गए और साल 2002 में उन्होंने एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की।

priyanka chopra

इसके बाद ही प्रियंका चोपड़ा को जाने-माने एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो’ में काम करने का मौका मिला। बता दे जब प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब सनी देओल इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

priyanka chopra

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में आए संघर्षों के बारे में बातचीत की तो उन्होंने सनी देओल का भी जिक्र किया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, “जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी तब मैं 17 या18 साल की थी और जब मैं सनी देओल से पहली बार ‘द हीरो’ के सेट पर मिली तो डर से कांप रही थी। मैंने सनी देओल को फिल्मों में बचपन से देखा था। मैं बरेली के एक छोटे से शहर से थी, मैंने सनी देओल की बहुत सारी फिल्में देखी थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।”

priyanka chopra

साल 2015 में हुई हॉलीवुड की शुरुआत

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में ‘एतराज’, ‘बर्फी’, ‘मेरी कॉम’, ‘कमीने’, ‘7 खून माफ’, ‘फैशन’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अब हॉलीवुड की दुनिया में भी नाम कमा रही है। प्रियंका ने साल 2015 में ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा जिसके बाद वह कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आई।

priyanka chopra

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, “अमेरिकी फिल्म उद्योग में खुद के लिए जगह बनाना मेरे लिए आसान नहीं था, मुझे वहां न्यूकमर की तरह लोगों से मिलना पड़ा। मैंने छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की, बड़ी भूमिकाओं को पाने के लिए छोटी भूमिकाओं की आवश्यकता होती है और मैं इसके साथ ठीक हूं। हर कोई सोचता है कि यह बड़ा आसान होता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है।”

priyanka chopra

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

बता दें, प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button