बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की हॉट तस्वीरों को देखकर सबके उड़े होश, फैंस कर रहे खूब पसंद

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम के झंडे गाड़ने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि हॉट एंड बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं। वहीं जब प्रियंका चोपड़ा अपनी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो उसे फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गईं तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

 

View this post on Instagram

 

When I met you in the summer… ☀️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीर

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक समर सेल्फी शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका पूल के पास ब्लैक रोब और सनग्लास के साथ नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखते हुए कहा कि जब गर्मियों में मैं तुमसे मिलती हूं. प्रियंका की इस तस्वीर को अब तक 1,489,686 से ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। प्रियंका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बेहतरीन तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

बाढ़ग्रस्त लोगों की निक- प्रियंका ने की मदद

बताते चलें कि हाल ही में बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका ने ट्वीट कर यह बताया कि उन्होंने अपने पति निक जोनास संग मिलकर असम व बिहार में बाढ़ राहत संगठनों की मदद की है। दरअसल, चौथी बार असम के जिलों में बाढ़ ने कहर ढाया। जिसके कारण वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बाढ़ पीड़ितो के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। इसी के साथ प्रियंका ने
अपने प्रशंसकों से भी मदद के लिए आगे आने को कहा है।

भारत में पहले प्रियंका थी सलमान की हीरोइन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में जायरा वसीम और रोहित सर्राफ की मां का किरदार निभाया था, और इसमें प्रियंका के ऑपोजिट अभिनेता फरहान अख्तर नज़र आए थे। लेकिन अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। द स्काई इज पिंक के साथ प्रियंका ने लंबे समय बाद बॉलीवुड स्क्रीन पर वापसी की थी, लेकिन अपनी इस फिल्म में प्रियंका कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। बता दें कि इस फिल्म से पहले प्रियंका को सलमान खान की फिल्म भारत भी ऑफर की गई थी पर अफसोस प्रियंका इसका उस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं और फिर यह ऑफर कैटरीना कैफ को मिल गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें प्रियंका का साथ निभाते हुए नज़र आएंगे। जानकारी के अनुसार यह फिल्म अरविन्द अडिग के इसी नाम से लिखी गई और मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसी के साथ बता दें कि इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर लेटेस्ट जानकारी के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button