धार्मिक

गुरुवार के इन उपायों से मिलेंगे कई लाभ, किस्मत में बनेंगे धन-संपत्ति के योग

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन अपने आप में बेहद खास माना गया है। उसी तरह गुरुवार का दिन भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसा बताया जाता है कि यह दिन भगवान विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना की जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो गुरुवार का दिन धन-दौलत, व्यापार, विवाह, शिक्षा और नौकरी हर क्षेत्र में शुभ फल दिलाने वाला माना गया है। अगर इस दिन भक्त पूजा-पाठ करता है तो सभी क्षेत्रों से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर गुरुवार के दिन कुछ उपाय और टोटके किए जाए तो इसे घर में सुख-समृद्धि के आगमन की मान्यता बताई गई है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिदेव बुद्धि के दाता माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए मन और श्रद्धा से गुरुवार के दिन लोगों को पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा बताया जाता है कि गुरु ग्रह के योग से लोगों को धन की प्राप्ति होने की संभावना बनती है और लोगों को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

गुरुवार को करें यह उपाय

केले के पेड़ की पूजा

गुरुवार का दिन बेहद खास माना जाता है। जानकारों का ऐसा बताना है कि अगर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाए और जल अर्पित किया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। ऐसा भी बताया जाता है कि अगर केले के पेड़ के पास शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण किया जाए तो इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं।

केसर का करें इस्तेमाल

जानकारों का ऐसा बताना है कि अगर किसी व्यक्ति को लाख कोशिश करने के बावजूद भी धन संपत्ति की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष लगा हुआ है। ऐसे लोगों को मंदिर में जाकर हर गुरुवार को श्री हरि नारायण को केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए और केसर का तिलक लगाना भी बेहद असरदार माना जाता है। इस उपाय को करने से किस्मत में धन संपत्ति के योग बनते हैं।

गुरुवार को करें किन्नरों को दान

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मौजूदा समय में सभी लोगों के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां अधिक हैं। लोग दिन-रात मेहनत करके पैसा कमाना चाहते हैं परंतु इसके बावजूद भी उनको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता है। अगर आप भी धन से संबंधित परेशानियों से गुजर रहे हैं तो ऐसे में गुरुवार के दिन अगर आपको कहीं किन्नर दिखाई देता है तो आप उन्हें कुछ दान दक्षिणा देने की कोशिश जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि किन्नरों को किसी भी प्रकार की दान-दक्षिणा देने से लोगों के जीवन से धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं और जल्द ही धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

Related Articles

Back to top button