अजब ग़जब

मरकर जिन्दा हुए इस व्यक्ति ने बतायी क्या हुआ था मरने के बाद, जानें

जीवन और मृत्यु सब ऊपर वाले के हाथ में है। बिना उनकी मर्जी के कोई मर नहीं सकता है और बिना उनकी मर्जी के कोई जीवित नहीं रह सकता है। हालांकि मृत्यु एक अटल सत्य है,. जो इस पृथ्वी पर आया है, उसे एक ना एक दिन मरना ही है। लेकिन सभी लोग यह जानने के लिए हमेशा से ही उत्सुक दिखे हैं कि आखिर मरने के बाद होता क्या है। इसके बारे में आजतक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

बीमारी की वजह से भर्ती कराया गया अस्पताल में:

आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो मरने के बाद जिन्दा हो गया। उसनें जिन्दा होकर मरने के बाद के अनुभव के बारे में बताया। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है। दरअसल हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि 57 वर्षीय विलियम है। 2011 में विलियम को किसी बिमारी की वजह से भर्ती करवाया गया था।

मरने के कुछ देर बाद ही हो गया जिन्दा:

ऑपरेशन थिएटर में जब उसे ले जाया गया तो उसे हार्ट अटैक आ गया और ऑक्सीजन की कमी की वजह से उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मारा हुआ घोषित कर दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर से जिन्दा हो गया। उसके बाद उसनें मरते वक़्त जो देखा था उसके बारे में बताया। यह जानकर वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

3 मिनट तक सुनता रहा आस-पास की बातें:

उसने जो भी बताया वो सब सच था, मानों ऐसा लग रहा था जैसे वह कभी मारा ही नहीं था। हमेशा से यही कहा जाता रहा है कि मरने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले तेज रौशनी दिखाई देती है और फिर कोई आता है और आत्मा को अपने साथ ले जाता है, लेकिन विलियम ने जो भी बताया वो सब इसके बिलकुल उलट था। विलियम ने बताया कि वह मरने के बाद 3 मिनट तक भी वहीँ ऑपरेशन थिएटर में ही था। वह सबकुछ सुन रहा था।

एक महिला हाथ पकड़कर ले जा रही ही बाहर:

विलियम ने जो भी बताया वो सब सच था, क्योंकि डॉक्टर और नर्स भी वही कह रहे थे। विलियम की धड़कन बंद होने के बाद उसे झटके दिए जा रहे थे और दो लोगों की आवाजें भी सुनाई पड़ रही थी। एक आवाज उस महिला की थी जो उसे झटके दे रही थी जबकि दूसरी आवाज उस महिला की थी जो सुका हाथ पकड़कर छत के रास्ते बाहर ले जाना चाहती थी।

झटके से खुल गयी आँख और सबकुछ दिखाई देने लगा साफ़-साफ़:

विलियम ने महिला की बात सुनी और उसके साथ बाहर आ गया। विलियम ने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे वह उस अहिला को जानते हैं। महिला किसी वजह से यहाँ आयी हुई है, लेकिन वह वजह क्या थी, इसके बारे में विलियम को कुछ भी पता नहीं था। फिर अचानक से जोर का झटका लगा और उसकी आँखें खुल गयी और उसे सबकुछ साफ़-साफ़ दिखाई देने लगा।

Related Articles

Back to top button