बॉलीवुड

धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को किया घायल

साउथ इंडस्ट्री की बेहद बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली राय लक्ष्मी इन दिनो अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरें ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

राय लक्ष्मी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज के आगे बॉलीवुड का ग्लैमर भी फीका पड़ता नजर आता है। साथ ही वे अपनी फिटनेस से भी टक्कर देती हैं। राय लक्ष्मी ने अपने हाल ही के पोस्ट से सभी को चौका दिया है। वो अपनी पोस्ट में काफी ज्यादा बोल्ड लग रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा।

एक्ट्रेस की तस्वीरों से बोल्डनेस साफ झलक रहीं हैं। अपनी हॉट तस्वीर से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित कर लिया है। फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचना आसान नहीं है। एक बार फिर से फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं।

बता दें राय लक्ष्मी का नाम पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है। कहा गया था कि साल 2008 में आईपीएल के दौरान राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़ी को नियमित रूप से पार्टियों में एक साथ देखा जाता था। खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पार्टियों के बाद। राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैं तब चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रैंड अंबेसडर थीं। धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब साल भर से भी कम वक्त तक साथ रहे।’

बता दें राय लक्ष्मी को 2016 में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ में माया के किरदार में देखा गया था। इसके बाद हिन्दी सिनेमा में वह फिल्म ‘जूली 2’ और ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000’ में भी दिखीं।

Related Articles

Back to top button