धार्मिक

मेष राशि में आएंगे मंगल, किन राशियों की बढ़ेंगी कठिनाइयां? किसका समय रहेगा शुभ, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का सेनापति मंगल माना गया है। यह एक उत्तेजनात्मक ग्रह है अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत है तो इसकी वजह से मनुष्य क्रोधी और उत्तेजनात्मक स्वभाव का हो जाता है। आपको बता दें कि 16 अगस्त 2020 की रात को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाला है और यह 57 दिनों तक इसी राशि में रहेगा। आखिर यह परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा असर डालेगी? आपकी राशियों पर इसका कैसा प्रभाव रहने वाला है? आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। आप वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। शत्रु आपको परेशान करेंगे। धन हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आंखों से संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी कठिन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें, क्योंकि आपको आर्थिक हानि हो सकती है। सेहत भी खराब रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कामकाज में सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। संपत्ति के कार्यों में फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। मानसिक परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से कार्यक्षेत्र में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी। आपका मन पुरानी बातों को याद करके काफी चिंतित रहेगा। सर्दी, जुकाम जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से कष्ट मिल सकते हैं। आपके साहस में कमी आएगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। वैवाहिक जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। बच्चों की तरफ से कष्ट मिलेंगे। इस राशि के लोग धन से संबंधित किसी भी प्रकार के लेन-देन में समझदारी से काम लें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। आप लंबी यात्रा पर जाने से बचे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। भागीदारों की वजह से आपको हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन के कारण मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। आपके मन में बेचैनी बनी रहेगी। व्यर्थ की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जरूरी कामकाज को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इस राशि के लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। भाई-बहनों से कष्ट मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। भूमि, भवन से संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। घर-परिवार के लिए आप नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से संतान की तरफ से कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आप यदि कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो काफी संभलकर रहें। आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में हानि होने की संभावना बन रही है। वाहन से दुर्घटना हो सकती है। परिवार में सुख की कमी आएगी। हृदय संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। इस राशि के लोग अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। राज्य की तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। भूमि-भवन से संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन काफी आनंदित रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से धन हानि हो सकती है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चारों तरफ से नुकसान होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको काफी धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जीवन साथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

Related Articles

Back to top button