विशेष

बीवी से बहस को लेकर पति ने बाइक पर लिखवाई ऐसी चीज, पढ़कर 1 हफ्ते तक हंसी नहीं रुकेगी – Video

पति और पत्नी का रिश्ता बड़ा अनोखा और दिलचस्प होता है। इनमें जीतने लड़ाई झगड़े होते हैं उतने ही प्यार मोहब्बत के किस्से भी होते हैं। वैसे आप ने देखा होगा कि जब भी पति और पत्नी की बहस होती है तो जीत हमेशा पत्नी की ही होती है। लगभग हर घर में पत्नी का ही राज चलता है। उसके आगे पति को झुकना ही पड़ता है। कोई भी पत्नी से बहसबाजी में जीत नहीं पाता है।

पति ने बाइक पर लिखवाई मजेदार चीज

पति और पत्नी को लेकर कई जोक्स भी बनते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पति और पत्नी से जुड़ा एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाँव का शख्स बाइक पर अपनी बीवी को बैठा कहीं जा रहा होता है। तभी एक बंदे की नजर इस शख्स की बाइक पर पड़ती है।

बाइक पर एक दिलचस्प वाक्य लिखा हुआ होता है। ये वाक्य बीवियों को लेकर लिखा है। जब वीडियो बनाने वाला बंदा बाइक पर लिखे वाक्य को पढ़ता है तो उसकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। वह बाइक चलाने वाले से इस वाक्य के बारे में पूछता है। बाइक के फ्रंट में सफेद रंग से लिखा होता है – बीवी से बहस, जिंदगी तहस नहस।

देखकर लोटपोट हुए लोग

बाइक पर लिखी इस चीज को पढ़कर वहाँ मौजूद लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘sanskari_vichar’ नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं। जिसने भी इसे देखा वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाया। वीडियो देख कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

जैसे एक यूजर ने लिखा “भाई में बहुत हिम्मत है। जिस बाइक पर बीवी का मजाक उड़ाने वाला वाक्य लिखा है। उसी बाइक पर बीवी को बैठा घुमा रहा है।” फिर एक और शख्स लिखता है “मैंने भी बीवी से बहस करना छोड़ दिया है। सच में दिमाग का दही हो जाता है।” एक शख्स लिखता है “बीवी से बहस में जितना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।”

यहां देखें मजेदार वीडियो

वैसे क्या आपके अंदर बीवी से बहस करने की हिम्मत है? यदि नहीं तो आप भी अपनी गाड़ी पर ये वाक्य लिखवा ले।

Related Articles

Back to top button