धार्मिक

बुध का हुआ अस्त, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम, किसका समय रहेगा अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में लगातार होने वाला परिवर्तन व्यक्ति के जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार को प्रभावित करता है। यदि ग्रहों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ग्रहों में ग्रहों का युवराज बुध माना गया है। आपको बता दें कि 5 अगस्त को प्रातः काल में बुध ग्रह कर्क राशि में अस्त हो गए हैं। ज्योतिष में इसका बहुत महत्व माना गया है। बुध ग्रह के अस्त होने की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर इसका आपके जीवन पर कैसा असर पड़ने वाला है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कम मेहनत में भी थकावट महसूस हो सकती है। आपका कामकाज या व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। अधिकारियों से आप संबंध मत बिगड़ने दीजिए। घर-परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के उत्साह में कमी देखने को मिलेगी। आलस अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। इस राशि के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आप अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखें क्योंकि आपके स्वभाव में तेजी आ सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपने आवेश पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा कमजोर रहेगा। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु कोई भी नया कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। यात्रा के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को हानि होने की संभावना बन रही है। आप धन का लेनदेन करने से बचें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ में कमी आ सकती है। आपको अधिक मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। आप अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी करीबी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है। आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। लाभ के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा आरंभ किया गया नया कार्य सफल रहेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रूचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने व्यापार में थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने की संभावना बन रही है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अचानक से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलने वाला है। आप अपने काम का सफल करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को बुध का अस्त होने की वजह से विवाह जैसे कार्यों में थोड़ा विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। संतान से संबंधित सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस राशि के लोगों को किसी भी मामले को लेकर जिद करने से बचना होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय हासिल होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को बुध का अस्त होने की वजह से व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। विवाह के मामले में समय शुभ रहने वाला है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। आमदनी के अच्छे मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपनी योजनाएं सफल करेंगे। प्रेम जीवन में मिठास बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button