धार्मिक

इन 6 राशियों का भाग्य सुधारेंगे शनि देव, भविष्य होगा बेहतर, बनेंगे बिगड़े काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। यदि यह किसी व्यक्ति की कुंडली में खराब स्थिति में विराजमान है तो इसके कारण व्यक्ति के जीवन में बहुत से परेशानी आने लगती है, परंतु इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति के लिए बहुत बेहतर साबित होता है। शनि को व्यक्ति का भाग्य सुधारने वाला माना गया है। शनि कृपा से बिगड़े से बिगड़े काम भी आसानी पूर्वक पूरे हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा और इनको भविष्य में बेहतर रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कई क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में भी कमजोरी आएगी, इसलिए आप अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। मन में तरह-तरह की बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। धन रुकावट की वजह से वित्तीय समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो शनि कृपा से इसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। सेहत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से चल रही शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती है। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में भारी मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातको को अपने करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शनि देव के आशीर्वाद से नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा बरसने वाली है। व्यवसाय में आपको लगातार लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। यदि आप साझेदारी में नया काम शुरू करते हैं तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपके विरोधी शांत रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को शनि कृपा से बिजनेस में भारी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके लिए आने वाले दिन अच्छे साबित होंगे। पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के द्वारा की गई मेहनत का फल मिलने वाला है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई मामला आसानी से सुलझ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नई-नई चीजें जानने की उत्सुकता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मिला-जुला परिणाम मिलेगा। आप किसी भी कार्य में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप कहीं भी निवेश करने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत से परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। बिजनेस में कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें। जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। ऑफिस और बिजनेस में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय मध्यम रहने वाला है। आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। लव लाइफ में फेरबदल आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर काफी खुश होंगे। प्रेम जीवन में नयापन महसूस होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों की रुचि पढ़ाई में रहेगी। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के धन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भौतिक सुख-साधनों का पूरा आनंद लेने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बच्चों की प्रगति से आपका मन काफी खुश रहने वाला है। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी हो सकती है। संपत्ति के कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातको को अपने बिजनेस में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बिजनेस के क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कामकाज को लेकर थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। पैसों से संबंधित कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको सोच-विचार करना होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद लेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी बात होगी। शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। खास कामों में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button