मनोरंजन

ये आम लोग अपने टैलेंट की वजह से बन गए खास, नंबर-3 तो रातों-रात बन गया “करोड़पति”

इंसान अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने के लिए हर संभव कोशिश करता है। लोग हर संभव प्रयास करके अपने जीवन में तरक्की की ऊंचाइयों छूना चाहते हैं, परंतु सफलता की सीढ़ियों पर हर कोई व्यक्ति आगे नहीं बढ़ पाता है। ऐसे कुछ ही लोग होते हैं जो अपने जीवन में सफल हो पाते हैं। दरअसल, हर किसी व्यक्ति के अंदर कोई न कोई खूबी जरूर छुपी होती है। अगर व्यक्ति अपने अंदर की खूबियों को पहचान लेगा तो वह अपने जीवन में सफल अवश्य होगा। ऐसे बहुत से आम लोग हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अच्छी खासी कामयाबी पाई है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे आप लोगों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने टैलेंट की वजह से बहुत खास बन गए हैं। यह लोग रातों-रात फेमस हुए हैं और इनमें से एक तो करोड़पति भी बन गया है।

1. संजीव श्रीवास्तव

शायद आप इनको तो पहचान ही गए होंगे? जी हां, यह संजीव श्रीवास्तव हैं। जिन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट की वजह से सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। दरअसल, इन्होंने एक शादी समारोह के दौरान स्टेज पर गोविंदा के गाने पर जबरदस्त डांस किया था और इनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इन्होंने वीडियो में इतनी एनर्जी के साथ जबरदस्त डांस किया था कि लोग इनके फैन हो गए थे। देखते ही देखते यह रातों-रात स्टार बन गए थे। आज भी इनको डांसिंग अंकल के नाम से लोग जानते हैं।

2. रानू मंडल

सोशल मीडिया पर रानू मंडल ने अपनी गायकी के टैलेंट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आपको बता दें कि रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा चलाती थीं। किसी शख्स ने इनका गाना रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लोगों को इनका गाना बेहद पसंद आया। अपनी गायकी टैलेंट के दम पर रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गईं थीं।

3. सुशील कुमार

सुशील कुमार एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते थे। इन्होंने टीवी के रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में भाग लिया था और यह अपनी शिक्षा के टैलेंट पर रातों-रात करोड़पति बन गए थे। आपको बता दें कि सुशील कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति से ₹5 करोड़ जीते थे।

4. छोटू दादा

आप इस यूट्यूबर को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। इनकी भले ही हाइट छोटी है परंतु यह एक बहुत ही दमदार एक्टर है। जी हां, इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। छोटू दादा की कॉमेडी के टैलेंट की वजह से लोग इनको बहुत पसंद करते हैं और इनकी वीडियोस पर मिलियन में व्यूज आसानी से आ जाते हैं।

5. भुवन बाम

भुवन बाम ने अपनी एक्टिंग टैलेंट और खुद के बलबूते पर अच्छा खासा नाम कमाया है। यह यूट्यूब पर सफल एंटरटेनर क्रिएटर हैं। ज्यादातर लोग इनको अच्छी तरह जानते हैं।

आप लोगों ने इस पोस्ट में उन आम लोगों के बारे में पढ़ा, जो अपने टैलेंट के बलबूते पर जीवन में काफी आगे बड़े हैं। इंसान के अंदर अगर कोई टैलेंट है तो उसको कभी भी नहीं दबाना चाहिए। क्या पता आपका यह टैलेंट आपको सफलता की किन ऊंचाइयों पर ले जाकर खड़ा कर दे। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। आप अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।

Related Articles

Back to top button