दुल्हन बन शहनाज गिल ने लूट ली महफ़िल, लगाए जोरदार ठुमके, देखें फोटो-वीडियो

हिंदुस्तान के लोगों के दिलों की धड़कन कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और आए दिन वह चर्चा में रहती है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज गिल का पूरा लुक बदल गया है, वह पहले से ज्यादा बेबाक और बोल्ड हो गई है। अब इसी बीच उनकी कुछ दुल्हन के जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। आइए देखते हैं शहनाज गिल का दुल्हन लुक…
शहनाज को दुल्हन बनते देख फैंस को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद
वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल दुल्हन के जोड़े में कहर ढा रही है। उन्होंने माथे पर बिंदी, मांग में टीका, बालों में गजरा और कानों में झुमका, नाक में नथ पहना हुआ है। लाल लहंगे में शहनाज गिल ने हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल शहनाज गिल ने ब्राइडल लुक से डेब्यू रैंप वॉक किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वॉक करने के दौरान शहनाज गिल ने सिद्धू मूसे वाला के मशहूर गाने पर फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो भी चर्चा में है।
दिलचस्प बात यह है कि शहनाज गिल को दुल्हन के रूप में देखते ही लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। दरअसल, फैंस खुद भी शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की दुल्हन बने देखना चाहते थे। हर कोई चाहता था कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द शादी कर ले लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था। ऐसे में सितंबर 2021 में सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में जैसे ही फैंस ने शहनाज को दुल्हन लुक में देखा तो कमेंट की बरसात हो गई किसी ने उन्हें ‘गॉर्जियस ब्राइडल’ कहा तो किसी ने उन्हें ‘खूबसूरत पंजाबी दुल्हन’ बताया।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए शहनाज गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, “शहनाज आपका जवाब नहीं है। आप हर चीज में बेस्ट हैं।” तो वहीं एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कमेंट किया कि, “सिद्धार्थ शुक्ला आज बहुत खुश होंगे और वह ऊपर से ही अपनी सना के लिए चीयर अप कर रहे होंगे।”
View this post on Instagram
शहनाज गिल ने भी खुद एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ”डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।” वीडियो में शहनाज गिल थोड़ा शर्माते हुए तो कभी इठलाते हुए भी नजर आई जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।
सलमान खान संग डेब्यू करेंगी शहनाज गिल?
बात की जाए शहनाज गिल के करियर के बारे में तो वह पंजाब की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस-13 का रुख किया था जिसके बाद उनकी पॉपुलरटी बढ़ गई। कहा जा रहा है कि आप शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक शहनाज गिल की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।