पत्नी को लेकर डॉक्टर पास जा रहा था, गटर के मेनहोल में स्कूटी सहित डूब गए दोनों- Video

देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के चलते पानी भर गया है। ऐसे में राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़कों पर कई गड्डे हो जाते हैं। फिर उनमें पानी भर जाए तो ये राहगीरों को दिखाई भी नहीं देते हैं। इसकी वजह से हादसे होने का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसी ही एक घटना यूपी के अलीगढ़ में देखने को मिली है। यहां डॉक्टर के पास जा रहे दंपति स्कूटी सहित गटर के मेनहोल में समा गए। फिर जो हुआ वह देख आपका दिल भी जोरों से धड़कने लगेगा।
जब पानी से भरे गड्ढे में गिरी स्कूटी
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल स्कूटी को पार्क करना चाह रहा है। लेकिन वहाँ एक गटर का मेनहोल होता है। यह खुला होने और इसमें पानी भर जाने के चलते ये कपल को दिखाई नहीं देता है। नतिजन स्कूटी जैसे ही उसके ऊपर से गुजरती है, वह उस गड्ढे में गिर जाती है। फिर पति और पत्नी भी उसी गड्डे में समा जाते हैं।
इस घटना को देख आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं। वे तुरंत पीड़ित कपल की मदद को भागते हैं। उन्हें गड्ढे से बाहर निकालते हैं। इस वीडियो को रिटायर्ड IAS अधिकारी Surya Pratap Singh ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। स्कूटी चलाने वाले शख्स को एक पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। वह अपनी पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। लेकिन स्कूटी पार्क करने के दौरान यह हादसा हो गया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बस इंडियन सड़को पर खाई बनने की देर है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘ये गड्ढे बरसात बाद भर दिए जायेंगे। हालांकि अभी इन पर कोई ध्यान नहीं देता है।’ फिर एक ने लिखा ‘ये काफी डरावना है। उम्मीद है कि कपल ठीक होगा।’ वहीं एक ने कहा ‘मानसून में आपको ऐसी स्मार्ट सीटी पूरे देश में मिल जाएगी।’
यहां देखें वीडियो
#यूपी का स्मार्ट सिटी अलीगढ़।
किसे धन्यवाद दें? pic.twitter.com/VnwAqLRKQc— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) June 19, 2022
यहां देखें लोगों के रिएक्शन
पूर्व रिटायर्ड भ्रष्ट आईएएस ऑफिसर जो पिछले ६० सालों से रोड और नाली नही बना सके और अब निर्माण कार्य योगीजी के कार्यकाल में हो रहा है।
बारिश की वजह से गड्ढा नही दिखा तो इसमें योगीजी की क्या गलती।
अब बारिश तो योगीजी की मर्जी से होगी नही।— सूरज उपाध्याय (@surajupadhyay88) June 19, 2022
कोई भी city उसके रहने वालों से
Smart बनता है। (All factors included)— Dr. ANURAG AGRAWAL (@anurag1101) June 19, 2022
वैसे इस मानसून आप भी संभालकर ही गाड़ी चलाइएगा।