मनोरंजन

स्टेज पर दो लड़कियों ने डांस से ऐसा मचाया धमाल, लोग पागलों की तरह निहारने लगे : देखिए Video

सोशल मीडिया पर अक्सर ढेर सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों शादी से जुड़े हुए वीडियो इंटरनेट पर आए हुए हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार हैं कि लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले भी होते हैं। शादी में कभी दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री का वीडियो तो कभी शादी में आए मेहमानों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया धूम मचता है।

वैसे देखा जाए तो भारतीय शादियां डांस परफॉर्मेंस और तुमको के बिना अधूरी होती है। जिस शादी में डांस ना हो उस शादी में मजा ही नहीं आता है। अक्सर डांस से जुड़े तरह-तरह के वीडियो नियमित अंतराल पर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें बार बार भी देखा जाए तो मन नहीं भरता है।

अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो लड़कियों से जुड़ा हुआ है। वीडियो में शादी से जुड़े फंक्शन में दोनों लड़कियां स्टेज पर अपने बेहतरीन डांस से धमाल मचाती हुई दिख रही हैं।

इन दोनों लड़कियों के डांस पर शादी में आए मेहमान तो फिदा हो ही गए। इसके साथ ही उनकी मम्मी भी स्टेज पर नोट उड़ाने पहुंच गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है।

लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के स्टेज पर दो लड़कियां नजर आ रही हैं। यह दोनों लड़कियां शादी से जुड़े फंक्शन में दोनों स्टेज पर सलमान खान और गोविंदा के गाने “दुपट्टा तेरा नौ रंग दा” पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स तो शानदार हैं ही मगर उनके एक्सप्रेशन भी काफी कमाल के हैं। इन दोनों लड़कियों का डांस देखकर वहां पर मौजूद सभी मेहमान फिदा हो गए। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान उनकी मम्मी भी स्टेज पर पहुंच गईं और नोट उड़ाने लगीं।

इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि इन दोनों लड़कियों ने अपने बेहतरीन डांस से पूरी महफिल ही लूट ली। जिस तरह से दोनों लड़कियों ने अपने बेहतरीन डांस से धमाल मचाया, उसे वहां पर मौजूद सभी लोग बस देखते ही रह गए। दोनों लड़कियों के डांस स्टेप्स गाने पर एक दम जंच रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो हुआ जमकर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mumbai dancers (@mumbaidancers)


आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर mumbaidancers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही देखते देखते वायरल हो गया। कुछ ही सेकंड में इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई इन दोनों लड़कियों के डांस की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button