धार्मिक

ग्रहों के शुभ संकेत से इन 5 राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, कामकाज में मिलेगा अच्छा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में लगातार होने वाला परिवर्तन व्यक्ति का जीवन, व्यापार, परिवार पर काफी गहरा प्रभाव डालता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे हर तरफ से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति में सुधार आया है और इनको आर्थिक उन्नति मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। इनको अपने सभी कार्यों में बेहतर नतीजे मिलेंगे। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने नए रोजगार में अच्छा फायदा मिलने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। कुछ नई चीजें जानने की रुचि बढ़ सकती है। आपकी जीवनशैली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन के सभी दुख समाप्त होने जा रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता लगी रहेगी। मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपने कामकाज के तरीकों को ठीक प्रकार से समझने की जरूरत है, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर निर्भर रहें। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से आपको भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपने नए कामकाज की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिनकी मदद से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। आप सकारात्मक सोच की वजह से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आ सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। अचानक रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवन साथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। आप लोगों की कुछ समस्याओं को सुलझा सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी सावधान रहना होगा क्योंकि आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाए रखें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बिजनेस और नौकरी के बड़े फैसले लेते समय सोच-विचार करने की जरूरत है। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आमदनी बढ़ेगी, परंतु साथ में खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवन साथी से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से रुके हुए कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन की परेशानियां दूर हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। खास लोगों के सहयोग से आपको मुनाफा मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको बेवजह की चिंता लेने से बचना होगा। व्यापार में संतुलन स्थापित करने की कोशिश करनी होगी। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं। भाई-बहनों के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप धन का लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। घर-परिवार की जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। ऑफिस में कुछ लोगों से मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों की सोच को ग्रहों की स्थिति प्रभावित कर सकती है। आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के लोग कठिन परिस्थितियों में धैर्य और संयम से काम लें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन खुश होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने ऑफिस के काम समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहने वाले हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय फायदेमंद रहने वाला है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button