बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की इस चीज की लत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, फोटो शेयर कर खोला ये राज

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाते हैं। इन दोनों ने 4 साल पहले ही अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था। काफी लंबे वक्त से यह दोनों रिलेशनशिप में हैं और अक्सर इन दोनों के अफेयर की चर्चा होती रहती है। अर्जुन कपूर उम्र में मलाइका अरोड़ा से छोटे हैं लेकिन प्यार करने में वह बहुत बड़े हैं। दोनों की उम्र में करीब 10 साल का फासला है लेकिन उनके प्यार के बीच उम्र का यह अंतर कोई भी मायने नहीं रखता है।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर के प्यार में आकर मलाइका अरोड़ा ने अपनी 15 साल की शादी को तोड़कर अर्जुन के साथ रिश्ता बनाने का मन बनाया था और अब यह दोनों खुशी-खुशी अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। हाल ही में यह कपल पेरिस में छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटा है और वहां से वापस आने के बाद यह दोनों ही एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का कोई भी मौका नहीं गंवा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका अरोड़ा की एक लत का खुलासा भी किया है।

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने किया लत का खुलासा

अर्जुन कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह अपने फैंस के बीच अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ऊपर से लेकर नीचे तक ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ग्रीन ब्लैजर पहने हुए दिख रही हैं और उन्होंने क्या कैप भी लगा रखी है।

अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “एक शॉपोहॉलिक के साथ सेल्फी।” बता दें कि शॉपोहॉलिक उन्हें कहा जाता है, जिनको शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है और वह बिना शॉपिंग किए नहीं रह पाते हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इस पोस्ट के जरिए मलाइका अरोड़ा की इसी चीज की लत के बारे में बताया है।

मलाइका ने वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


मलाइका अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अक्सर कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग साफ़ देखने को मिल रही है। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो में कई ऐसे तस्वीरों को भी दिखाया, जिनमें वह काफी कोजी होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि “जब मौसम इतना रोमांटिक हो तो थ्रौबैक तो बनता है।” इसके साथ ही उन्होंने एक दिल भी बनाया है। साथ में पेरिस लिखा है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी टैग किया है।

Related Articles

Back to top button