धार्मिक

राशिफल 11 जुलाई: आज भोले बाबा की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुख, मिलेंगे कई फायदे

आज हम आपको सोमवार 11 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम की योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। कपड़ा व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत भी अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में कारगर साबित होगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं. किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का शानदार नजर आ रहा है। आप अपने व्यापार में मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में बरकत होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां को चपेट में ले सकती हैं इसलिए ध्यान रखना बहुत जरूरी है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आएगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी मेहनत करने से सफलता बहुत जल्द प्राप्त होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। भाग्य कमजोर नजर आ रहा है इसलिए आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मौके सामने आ सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। इधर-उधर की फिजूल बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। जरूरी मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, जिससे आसपास के लोग प्रभावित होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी काम अधिक मेहनत और भागदौड़ से पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपको विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक कार्य को लेकर आपके आसपास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धार्मिक कार्य में सफलता हासिल होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आयात-निर्यात से जुड़े हुए कारोबार में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने की कोशिश कर रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता-पिता की सेवा में ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने बनाए गए संपर्कों से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए वरना आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

Related Articles

Back to top button