बेहद अशुभ होता है बेटी की शादी में गणेशजी देना, जाने कौन से भगवान देना होता है शुभ

भारत में बेटियां माँ लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। लोग कभी भी बेटियों से पांव नहीं पड़वाते हैं। हर माँ बाप का यह सपना होता है कि उसकी बेटी का रिश्ता किसी अच्छे घर में तय हो जाए। जब उन्हें अपनी पसंद का रिश्ता मिल जाता है तो वह बेटी की शादी में कोई कमी नहीं रखते हैं। वह उपहार स्वरूप बेटी को शादी में कई तरह की चीजें देते हैं। जैसे घर ग्रहस्ती के सामान, जेवर और सोने चांदी से बने भगवान इत्यादि।
बेटी को शादी में न दें गणेशजी
अक्सर माँ बाप बेटी को विदा करते समय उसे सोना, चांदी या पीतल-तांबे के बने भगवान उपहार में देते हैं। ऐसा वे इस आस में करते हैं कि नए घर में बेटी के ऊपर देवी देवताओं की कृपा बनी रहे। उसे वहाँ किसी चीज की कमी महसूस न हो। इन दिनों भगवान गणेश की प्रतिमाएं बड़ी ट्रेंड में चल रही है। ऐसे में माता पिता बेटी को शादी में गणेशजी की मूर्ति भी भेंट कर देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेटी को शादी में गणेशजी देना शुभ नहीं माना जाता है। जो माता पिता ऐसा करते हैं उनका घर बर्बाद हो जाता है। दरअसल मान्यताओं के अनुसार गणेशजी जहां भी वास करते हैं वहां ऋद्धि सिद्धि का भी वास होता है। इसके अलावा माँ लक्ष्मी भी गणेशजी के निवास स्थल पर रहना पसंद करती हैं। ऐसे में जब माँ बाप बेटी को गणेशजी की मूर्ति देते हैं तो उनके घर से ऋद्धि सिद्धि और लक्ष्मी चली जाती है।
इसके बाद माँ बाप के घर गरीबी शुरू हो जाती है। धन की आवक कम हो जाती है। माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि समाप्त हो जाती है। घर की बरकत कम होने लगती है। खर्च अधिक और आय कम होने लगती है। बस यही वजह है कि माता पिता को भूलकर भी बेटी की शादी में गणेशजी की प्रतिमा गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।
ये भगवान की मूर्तियां करें गिफ्ट
यदि आप बेटी को गिफ्ट में कोई भगवान देना ही चाहते हैं तो राधे कृष्ण और लड्डू गोपाल दे सकते हैं। राधे कृष्ण की मूर्ति देने से आपकी बेटी की लाइफ में शादी के बाद पति से प्यार बना रहेगा। दोनों में कभी झगड़े नहीं होंगे। उसका जीवन प्रेमपूर्वक बीतेगा।
वहीं लड्डू गोपाल देने से उसके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूँजेगी। उसका घर खुशियों से भर जाएगा। उसकी खुशी से आपका मन भी खुश रहेगा। और आपके घर की लक्ष्मी भी आपके घर में ही रहेगी।