धार्मिक

इन राशियों पर पड़ चुकी है शनि की टेढ़ी नजर, जनवरी 2023 तक रहेगा बेहद बुरा हाल

शनि की साढ़े साती और ढैय्या से हर कोई डरता है। ये जिस भी राशि में आती है उसका बुरा समय शुरू हो जाता है। शनि ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो इसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है।

वर्तमान में शनि कुंभ राशि में हैं। 12 जुलाई को वह वक्री चाल चलते हुए मकर राशि में गोचर करेगा। शनि मकर राशि में जनवरी 2023 तक रहेगा। मतलब अगले 7 महीने 5 विशेष राशियों को दुख झेलने होंगे। वहीं दो राशि के जातकों को शनि के प्रकोप से राहत भी मिलेगी।

धनु राशि

शनि के गोचर से धनु राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इससे इनकी लाइफ में एक के बाद एक कई दुख आएंगे। किस्मत इनका साथ नहीं देगी। पैसों की कमी होने लगेगी। अपनों से लड़ाई झगड़े होंगे। सेहत गड़बड़ हो सकती है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में परेशानी झेलनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।

कुंभ राशि

शनि का गोचर कुंभ राशि में भी साढ़ेसाती लाएगा। इससे बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। जैसे आय से अधिक धन खर्च होगा। शत्रु आपका कुछ बुरा कर सकता है। कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। संतान से पीड़ा मिल सकती है। घर की बरकत कम हो सकती है। दुर्भाग्य आपके साथ फेवीकोल की तरह चिपक कर रह सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक भी शनि की साढ़ेसाती जलेंगे। शनि का गोचर इनकी लाइफ में ढेर सारे दुख लाएगा। किस्मत इनका बिल्कुल साथ नहीं देगी। यह जिस भी काम में हाथ डाल लेंगे वह असफल होगा। अपनों से रिश्ते बिगड़ेंगे। नौकरी में बहुत से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी। मन अशांत और चिड़चिड़ा हो जाएगा। यात्रा करने से बचे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन राशि

शनि के गोचर के चलते मिथुन राशि की शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अगले साथ माह आप धन की कमी महसूस करेंगे। जितना भी पैसा कमा लें वह किसी न किसी वजह से खर्च हो जाएगा। समाज में आपकी इज्जत घटेगी। अपनों से बेर बढ़ेगा। बिजनेस में घाटा हो सकता है। उधार का पैसा डूब जाएगा। पैसा निवेश करने से बचे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक भी शनि की ढैय्या झेलेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में असफलता मिलेगी। बुरे सपने और बुरी शक्तियां आपको परेशान कर सकती है। काम समय पर पूरा होने में परेशानी आएगी। दुर्भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ेगा। पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। मकान और वाहन खरीदने से बचें। दोस्तों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान होगा।

ऐसे मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत

यदि आप शनि की महादशा से बचना चाहते हैं तो ये उपाय करें। गरीबों को काले रंग के कपड़े और जरूरत की चीजें दान करें। पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का प्रज्वलित करें। तेल का दान करें। कौए को दाना पानी दें। झूठ न बोलें। दिव्‍यांगों-बुजुर्गों की मदद करें।

बताते चलें कि शनि के गोचर से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से आजादी मिल जाएगी। मतलब इनकी लाइफ में दुख कम और सुख अधिक आएंगे।

Related Articles

Back to top button