बॉलीवुड

मां बनी सोनम कपूर? बेबी को सीने से लगाए वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें, जानें सच

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह एक नवजात बच्चे को लिए अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर मां बन चुकी है।

इतना ही नहीं बल्कि तस्वीर वायरल होने के बाद सोनम कपूर को लगातार मां बनने की बधाई मिल रही है। हालांकि इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर की इन तस्वीरों की असल सच्चाई क्या है?

तस्वीरें वायरल होते ही सोनम को मिलने लगे बधाई के मैसेज
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर एक छोटे से बेबी को लेती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने बच्चे का माथा चूमती हुई नजर आ रही है। हालांकि यह वायरल तस्वीरें सोनम कपूर की नहीं बल्कि यह फेक तस्वीरें हैं जिन पर एडिटिंग की मदद से सोनम कपूर का चेहरा लगा दिया गया है।

sonam kapoor

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पहली वायरल तस्वीर यूएस की रहने वाली हुन्ना मैकएल्पिन नाम की महिला की है जिस पर सोनम का चेहरा लगा दिया गया है। जबकि दूसरी तस्वीर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की पुरानी तस्वीर है।

sonam kapoor

बता दे शिल्पा की यह तस्वीर उस दौरान की है जब उन्होंने अपने बेटे विहान को जन्म दिया। दोनों ही तस्वीरों का इस्तेमाल करके उस पर सोनम कपूर का चेहरा लगा दिया गया है और सोशल मीडिया पर लगातार उनके मां बनने की खबर वायरल हो रही है। हालांकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है और अभी सोनम कपूर को प्रेग्नेंट हुए केवल 5 से 6 महीने ही हुए हैं। ऐसे में उन्हें अभी मां बनने में वक्त लगेगा।

sonam kapoor

बता दें, सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीर साझा करते हुए प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इसके अलावा सोनम कपूर कई फोटोशूट भी करवा चुकी है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि आए दिन सोनम कपूर प्रेगनेंसी से जुड़ी छोटी सी छोटी अपडेट अपने फैंस के साथ साझा कर रही है। ऐसे में जब वह मां बनेगी तो जरूर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेगी।

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी थी सोनम कपूर
बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। सोनम अक्सर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। फिलहाल सोनम कपूर सुनहरे पर्दे से दूर है। शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही है। हालांकि वह कभी-कभी भारत आती रहती है।

sonam kapoor

Related Articles

Back to top button